फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Lost Rs 2.68 lakh in the name of trading

Basti News: ट्रेडिंग के नाम पर गंवाए 2.68 लाख

Fri, 13 Feb 2026 01:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Lost Rs 2.68 lakh in the name of trading
बस्ती। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के जसईपुर निवासी दुकानदार वेद प्रकाश मिश्र एक नहीं दो बार ठगी का शिकार हुआ। पहली बार ट्रेडिंग के नाम पर जालसाजों ने 2.68 लाख रुपये ठग लिए। दूसरी बार एक कंपनी के एरिया मैनेजर ने नकली सोना थमाकर 40 हजार रुपये ठग लिए। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के जसईपुर निवासी वेद प्रकाश ने बताया कि दुकानदार है और सितंबर व अक्तूबर 2025 में उन्होंने ट्रेडिंग कंपनी डीजीएम में उन्होंने 40 हजार रुपये लगाए थे, इसमें लाभ भी हुआ था। इसके बाद कंपनी वालों ने झांसे में लेकर 2.68 लाख रुपये और लगवा दिए। उनके खाते में 72 लाख रुपये दिख रहे हैं, मगर बैंक से निकल नहीं रहा है।
विज्ञापन

इस संबंध में अक्तूबर 25 में कंपनी वालों से संपर्क करने पर पता चला कि 18 लाख 53 हजार रुपये टैक्स जमा करने के बाद ही रुपये निकल पाएंगे। जब उन्होंने कहा कि टैक्स के रुपये काट कर शेष भुगतान करा दें तो कंपनी के लोग हिल्ला-हवाली करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने बताया कि दीपावली के समय गोल्ड मेडल कंपरी के ऑथराइज्ड शिवाय डिस्ट्रीब्यूटर के एरिया मैनेजर चंद्रा गुप्ता उनके पास आए और कहा कि उनकी कंपनी का 40 हजार रुपये का बल्ब खरीदने पर एक स्क्रैच कार्ड निकलेगा। स्क्रैच कार्ड रकड़ने पर सोना भी निकल सकता है। लालच में आकर उसे 40 हजार रुपये का बल्ब खरीद लिया। स्क्रैच कार्ड आठ ग्राम सोने का इनाम निकला। एरिया मैनेजर ने उसे सोना दे दिया। बाद में जब वह सोने की जांच कराने गया तो पता चला कि सोना नकली है। कप्तानगंज के थानेदार आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed