{"_id":"64f8dfc83ce5a2bfe60c8477","slug":"lord-of-the-world-born-at-midnight-basti-news-c-207-1-sgkp1002-3936-2023-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: आधीरात को जन्मे जगत के पालनहार, घर-घर बजी बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: आधीरात को जन्मे जगत के पालनहार, घर-घर बजी बधाई
Thu, 07 Sep 2023 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 07 Sep 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
सजी झांकी
बस्ती। भाद्र कृष्ण पक्ष की अष्टमी की आधी रात को जगत के पालनहार कान्हा ने जन्म लिया। इनके जन्म लेते ही घर-घर बधाइयां बजने लगीं। जग में आनंद भयो जै कन्हैया लाल के जयकारे से वातावरण गूंज उठा। जगत के पालनहार के प्रकट होते ही समूचा संसार खुशी से झूम उठा। बुधवार को शहर से लेकर गांव तक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम रही। घर से लेकर बाजार तक थानों से लेकर पुलिस लाइंस तक जन्मोत्सव की तैयारियां थीं। कारागार में भी भव्य आयोजन किया गया। सुबह से लेकर शाम तक लोग बाजार में कान्हा के जन्म की तैयारियों में लगे रहे।
धरती पर अवतार की कथाओं का बखान भी गीतों के माध्यम से दिन भी बजता रहा। शाम होते ही घर-घर में भजन के भजन के स्वर गूंजने लगे। दिन भर तेज धूप होने के बाद रात में कुछ जगहाें पर बूंदाबांदी हुई। जिससे मौसम खुशगवार हो गया। देर रात तक सड़क पर भी लोग जगह-जगह सजे राधा-कृष्ण की आकर्षक झांकियों का आनंद उठाए। पुलिस लाइंस से लेकर सभी थानों में श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। भजन और श्रीकृष्ण की लीलाओं की कथाओं में डूबे श्रद्धालुओं ने घड़ी की सुई जैसे ही बारह बजे का संकेत दिया। घंटों-घड़ियालों के स्वर गूंजने लगे। कान्हा के धरती पर आने के साथ ही जै कन्हैया लाल की.. गूंजने लगा। इसके बाद श्रद्धालुओं ने उनकी आरती उतारी।
उधर, पुलिस लाइंस में आईजी आरके भारद़्वाज, एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी, एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी,सभी सीओ आदि अधिकारी जन्मोत्सव में शामिल हुए। वहीं कोतवाली में एसएचओ विनय कुमार पाठक, मुंडेरवा में राम कृष्ण मिश्र, पुरानी बस्ती में महेश सिंह, हर्रैया में राणा देवेंद्र प्रताप सिंह समेत सभी थानों में एसएचओ,थानाध्यक्षों ने जन्मोत्सव का भव्य उत्सव मनाया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -
जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया
बनकटी। क्षेत्र के संविलियन आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय देवमी व लालगंज थाने सहित क्षेत्र के अधिकांश गांवों में जन्माष्टमी धूम धाम से मनाया गया। देवमी के बच्चों ने मटका फोड़ प्रतियोगिता व सांस्कृतिक का आयोजन किया। भगवान श्री कृष्ण और राधा, मीरा बाई , सावित्रीबाई फुले की झांकी आकर्षण का केंद्र रही।
भारतीय स्टैट बैंक बनकटी के शाखा प्रबंधक प्रमोद कुमार वैश्य ने केक काट कर राधा और कृष्ण को खिलाया तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया। प्रधानाध्यापक राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त शिक्षक मोहम्मद इकबाल ने छात्र छात्राओं को बताया जन्माष्टमी का पर्व के बारे में बच्चों को बताया।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
नगर बाजार क्षेत्र में मनाई गई जन्माष्टमी
नगर बाजार (बस्ती)। नगर पंचायत समेत आसपास के तमाम ग्रामीण क्षेत्रों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई। क्षेत्र के नगर बाजार, पोखरा बाजार, पोखरनी,गोटवा,रौसिंघापार,नचना,रेहरवा,कूड़ी समेत आस पास के तमाम ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने पंडाल, घरों व मंदिरों को रंग बिरंगे झाकियों से सजाया। पंडित हरिश्चन्द्र तिवारी ने बताया कि जन्माष्टमी एक पवित्र त्योहार है, जिसे लोग बड़े ही श्रद्धा के साथ मनाते हैं। जन्माष्टमी भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष के दिन हर वर्ष मनाया जाता है। भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के रोहिणी नक्षत्र में हुआ था।
-- -- -- -- -- --