फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   loot44

फाइनेंस कंपनी के एजेंट से एक लाख की लूट

Thu, 26 Dec 2019 12:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
loot44
फाइनेंस कंपनी के एजेंट से एक लाख की लूट
विज्ञापन

विक्रमजोत (बस्ती)। छावनी थानाक्षेत्र में मूडाडीहा गांव से विक्रमजोत लौट रहे फाइनेंस कंपनी के दो अभिकर्ताओं से बाइक सवार चार बदमाशों ने एक लाख रुपये, लैपटॉप व फिंगर स्कैनर लूट लिया।

मूडाडीहा गांव से समूह संचालन का एक लाख रुपये लेकर माइक्रो फाइनेंस कंपनी के अभिकर्ता अंकित गुप्ता एवं पंकज गुप्ता निवासी मुबारकपुर थाना टांडा जिला अंबेडकरनगर बुधवार दोपहर डेढ़ बजे लौट रहे थे। पावड़ गांव के संपर्क मार्ग के पास पीछे से दो बाइक पर सवार चार बदमाश पहुंचे। अभिकर्ताओं का बैग छीनकर परशुरामपुर की तरफ भागे। अभिकर्ताओं ने अपने उच्चाधिकारियों और डायल-112 पर सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी गई है। शाम पांच बजे एसपी हेमराज मीणा ने भी मौके का मुआयना किया। थानाध्यक्ष हरे कृष्ण उपाध्याय ने बताया कि माइक्रो फाइनेंस के दोनों अभिकर्ताओं से पूछताछ की गई है। आरोपियों की तलाश में कई टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed