{"_id":"648379b16c6a4836eb01b0b6","slug":"lohia-bus-service-became-expensive-due-to-technical-fault-basti-news-c-7-1-200261-2023-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: तकनीकी खामी से महंगी हुई लोहिया बस सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: तकनीकी खामी से महंगी हुई लोहिया बस सेवा
Sat, 10 Jun 2023 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 10 Jun 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। तकनीकी खामी से परिवहन निगम की ओर से संचालित लोहिया ग्रामीण बस सेवा का सफर महंगा हो गया है। यात्रियों को पांच पैसे प्रति किलोमीटर की दर से अधिक किराए का भुगतान करना पड़ रहा है। इसकी वजह से अक्सर यात्रियों और परिचालकों में कहासुनी हो रही है।
उल्लेखनीय है कि परिवहन निगम की ओर से परशुरामपुर, रघुनाथपुर, बबुरीबाबू, बांसी सहित नौ रूटों पर ग्रामीण यात्रियों के लिए लोहिया ग्रामीण बस सेवा का संचालन किया जाता है। इस सेवा में यात्रियों को साधारण बस से पांच पैसे प्रति किमी कम किराया देना पड़ता था। करीब दो महीने पहले इलेक्ट्रॉनिक टिकट मशीन (ईटीएम) की वेबसाइट हैक कर ली गई थी। तकनीकी खामियों को दुरुस्त करने के बाद जब नई वेबसाइट शुरू होने के बाद आठ मई को ईटीएम सेवा बहाल कर दी गई। ईटीएम में नया अप्लीकेशन अपडेट किया गया। इस ईटीएम में लोहिया ग्रामीण बस सेवा का किराया साधारण बसों जैसा हो गया है। नए वर्जन के डाउनलोड होने के बाद ईटीएम में रूट निर्धारण नहीं हो पा रहा है।
-- -
- नए ईटीएम वर्जन में लोहिया ग्रामीण बस सेवा के रूट निर्धारण का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा, इसके लिए उच्चाधिकारियों से वार्ता की जा रही है। -आयुष भटनागर, एआरएम