फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Lock hanging on community toilet for two years

Basti News: दो वर्ष से सामुदायिक शौचालय पर लटक रहा ताला

Thu, 18 Apr 2024 04:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
Lock hanging on community toilet for two years
-गौर ब्लाॅक के ग्राम पंचायत रामापुर बनाया गया था शौचालय
विज्ञापन


संवाद न्यूज़ एजेंसी

गौर। क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामापुर अतरोहखास में शासन की ओर से ग्रामीगों के लिए सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया। इसकी देखरेख के लिए केयरटेकर की तैनाती हुई, लेकिन दो वर्ष से सामुदायिक शौचालय पर ताला लटक रहा है। ऐसे में ग्रामीणों के लिए यह बेकार साबित हो रहा है।

गांव स्थित कोटही माता मंदिर के पास सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया। ग्रामीणों में उम्मीद जगी कि अब खुले में शौच के लिए नहीं जाना पड़ेगा, लेकिन निर्माण होने के बाद भी उसका उपयोग ग्रामीण नहीं कर पा रहे हैं, जबकि सामुदायिक शौचालय की देखरेख के लिए केयरटेकर की तैनाती भी है, लेकिन शौचालय में हमेशा ताला लगा रहता है।
विज्ञापन

मंदिर की देखरेख करने वाले हरिओम मिश्रा ने बताया कि शौचालय की चाबी केयरटेकर मंदिर पर लाकर रख दी है, लेकिन उसे कब खोलना है, और कब बंद करना है। इसकी जिम्मेदारी नहीं निभाई जा रही है। ऐसे में लोग इसका उपयोग नहीं कर पा रहे हैं।जबकि मंदिर में सोमवार, मंगलवार और शुक्रवार को श्रद्धालुओं की भीड़ होती है। नित्य क्रिया के लिए श्रद्धालुओं को खुले में जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर का जीर्णोद्धार कराने वाले महुआ डाबर निवासी राजेश कुमार सिंह ने कहा कि केयरटेकर को हम पहचानते तक नहीं। गांव के प्रमोद सिंह, नारायणी देवी, नितिन, दिनेश आदि ने बताया कि सामुदायिक शौचालय का कभी भी ताला नहीं खुलता।

---------
सामुदायिक शौचालय पर ताला क्यों लटक रहा है। इसको लेकर संबंधित सचिव और केयरटेकर से जानकारी ली जाएगी और उसे हर हाल में ग्रामीणों के उपयोग के लिए चालू कराया जाएगा।
-श्याम बिहारी, एडीओ पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed