फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Life imprisonment to one for murder

Basti News: हत्या के जुर्म में एक को आजीवन कारावास, दूसरा छह माह क प्रोबेशन पर रिहा

Sat, 30 Mar 2024 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 30 Mar 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
Life imprisonment to one for murder
- साक्ष्य के अभाव में न्यायाधीश ने तीन महिला आरोपियों को किया दोष मुक्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। फास्ट ट्रैक प्रथम न्यायालय के न्यायाधीश विजय कुमार कटियार ने हत्यारोपी हरिश्चंद्र को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। न्यायाधीश ने 20 हजार रुपये अर्थदंड लगाते हुए आदेश दिया कि इसे न अदा करने पर छह माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी पड़ेगी। जबकि दूसरे आरोपी सूरज को छह माह के प्रोबेशन पर रिहा कर दिया गया है।
एडीजीसी वेद प्रकाश पांडेय ने अदालत को बताया कि मामला छावनी थाना क्षेत्र के देवखर गांव की है। यहां के जगदंबा प्रसाद पांडेय ने 15 सितंबर 2020 को पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव के सूरज, पूजा, अमन, सरिता, कलावती व हरिश्चंद्र से जमीन को लेकर पुरानी रंजिश चल रही है। उक्त लोग एक राय होकर लोहे की रॉड व अन्य हथियार लेकर घर पर चढ़ आए और गाली-गलौच करने लगे। जब जगदंबा की पत्नी सुशीला ने मना किया तो सूरज ने लोहे की रॉड से सुशीला पर हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन

आनन-फानन सुशीला को सीएचसी विक्रमजोत ले जाया गया। जहां स्थिति गंभीर देखकर चिकित्सक ने लखनऊ रेफर कर दिया। इलाज के लिए ले जाते समय सुशीला की मौत हो गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने सूरज, अमन, पूजा, सरिता, कलावती व हरिश्चन्द्र पर केस दर्ज किया। पुलिस ने सूरज, पूजा, अमन, सरिता, कलावती व हरिश्चंद्र के विरुद्ध आरोपपत्र न्यायालय में प्रेषित किया। विचारण के दौरान आरोपी अमन को किशोर करार देते हुए उसकी पत्रावली किशोर न्याय बोर्ड को प्रेषित कर दी गई। मामले में 13 गवाहों की गवाही, पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अन्य साक्ष्यों के आधार पर न्यायाधीश ने अभियुक्त हरिश्चंद्र को आजीवन कारावास व सूरज को छह माह के प्रोबेशन पर रिहा कर दिया। जबकि अन्य आरोपियों को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed