फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Life imprisonment for murder of a girl

Basti News: युवती की हत्या में आजीवन कारावास

Wed, 27 Aug 2025 02:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 27 Aug 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Life imprisonment for murder of a girl
बस्ती। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/त्वरित गति न्यायालय प्रथम प्रमोद कुमार गिरि ने दुष्कर्म के प्रयास में विफल होने पर हत्या के मामले में नगर थानाक्षेत्र के संदीप निषाद को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

साथ ही दो लाख रुपये जुर्माना भी लगाया है। जुर्माने की धनराशि न देने पर साढ़े 12 वर्ष की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।
नगर थाना क्षेत्र के एक गांव में 20 मार्च 2021 को 19 वर्षीय युवती का शव पाया गया था। उसके पिता ने तहरीर दी थी कि उसकी लड़की सुबह लगभग साढ़े आठ बजे सिवान में अकेले शौच के लिए गई थी।
विज्ञापन

जब ज्यादा समय हो जाने के बाद वह वापस नहीं आई तो उसकी बड़ी बेटी पूनम उसको खोजने सिवान की तरफ गई। उसने देखा कि उसकी बहन के पास से संदीप निषाद उठकर भाग रहा है। वह अपनी बहन के पास गई तो वह मृत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसे उठाकर घर ले आई। तहरीर में पिता ने लिखा कि उसे ऐसा लग रहा है कि संदीप ने उसकी लड़की के साथ गलत काम करना चाहा, जिसमें सफल न होने पर गला दबा कर हत्या कर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर संदीप निषाद के विरुद्ध आरोप पत्र न्यायालय में भेजा। अभियोजन की तरफ से 10 लोगों की गवाही हुई। न्यायाधीश ने सजा का हुक्म दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed