{"_id":"63dea38ab71ad11f582f3bf8","slug":"lekhpal-threatened-sdm-on-phone-case-registered-basti-news-gkp46621278-2023-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: लेखपाल ने फोन पर एसडीएम को धमकाया, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: लेखपाल ने फोन पर एसडीएम को धमकाया, केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेखपाल ने फोन पर एसडीएम को धमकाया, केस दर्ज
बस्ती। एसडीएम सदर शैलेश कुमार दुबे ने फोन पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए धमकी देने के आरोप में लेखपाल पर मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाल शशांक शेखर राय ने बताया कि बस्ती सदर के हल्का नंबर 22 के राजस्व लेखपाल राजेंद्र प्रसाद पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
एसडीएम सदर की ओर से दी गई तहरीर में बताया गया है कि डीएम प्रियंका निरंजन के आदेश के अनुसार, हर्रैया तहसील के राजस्व लेखपाल रविचंद्र श्रीवास्तव का स्थानांतरण सदर तहसील में किया गया। रविचंद्र श्रीवास्तव की तैनाती हल्का नंबर 22 में करते हुए उस पद पर तैनात राजस्व लेखपाल राजेंद्र प्रसाद की तैनाती हल्का नंबर तीन में कर दी गई।
एसडीएम ने लेखपाल राजेंद्र प्रसाद को हल्का नंबर 22 का चार्ज राजस्व लेखपाल रविचंद्र श्रीवास्तव को देने का आदेश जारी किया गया था। आरोप है कि इसके बाद भी चार्ज नहीं दिया गया। एसडीएम ने एक फरवरी को लेखपाल राजेंद्र प्रसाद को कॉल की। एसडीएम के अनुसार, लेखपाल ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए उन्हें धमकी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
एसडीएम शैलेष दूबे ने कहा कि लेखपाल के खिलाफ तहरीर देने के बाद अब तहसीलदार को जांच के लिए लिखा गया है। पुलिस की कार्रवाई के बाद अब लेखपाल के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी होगी।