{"_id":"695d6d7348ca088e6900bbcc","slug":"led-screen-installed-at-anganwadi-centre-basti-news-c-207-1-bst1006-150775-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: आंगनबाड़ी केंद्र पर लगी एलईडी स्क्रीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: आंगनबाड़ी केंद्र पर लगी एलईडी स्क्रीन
विज्ञापन
नगर बाजार। विकास खंड बस्ती सदर की ग्राम पंचायत मरहा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में सक्षम आंगनबाड़ी 2.0 योजना के तहत लाइट एमिटिंग डायोड स्क्रीन लगाया गया है। इस आधुनिक सुविधा से गांव के नन्हे बच्चों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ा जाएगा।
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अखिल कुमार यादव ने बताया कि एलईडी स्क्रीन के माध्यम से बच्चों को रोचक, ज्ञानवर्धक एवं विकासात्मक शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। इससे सीखने की प्रक्रिया सरल, प्रभावी और आनंददायक बनेगी। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र पर शीघ्र ही वाटर कूलर की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
गौरतलब है कि सक्षम आंगनबाड़ी 2.0 योजना केंद्र एवं राज्य सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है। योजना के तहत डिजिटल टूल्स का उपयोग, बेहतर निगरानी व्यवस्था, पोषण सहायता व गुणवत्तापूर्ण शिक्षण सामग्री के माध्यम से बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और शिक्षा को सुदृढ़ किया जा रहा है। संवाद