फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Leave the road tracks... the main road has been captured

Basti News: सड़क की पटरियाें को छोडि़ए... मुख्य सड़क पर हो गया कब्जा

Thu, 25 Jan 2024 02:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 25 Jan 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
Leave the road tracks... the main road has been captured
बस्ती। जिला अस्पताल से दक्षिण दरवाजा मार्ग अतिक्रमण का शिकार है। यहां पटरियों पर स्थायी निर्माण करा लिया गया है। जिला अस्पताल के करीब होने से इस सड़क पर दर्जनभर से अधिक निजी क्लीनिक हैं। पटरियों पर अतिक्रमण से जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों व तीमारदारों को परेशानी का सामान करना पड़ता है। करीब डेढ़ किमी लंबी सड़क पर पटरी ही नही बची है। लोग दुकान और घरों के बाहर सड़क पर बाइक और कार खड़ी कर रहे हैं। जहां वाहनों की पार्किंग नहीं है, वहां रेहड़ी वालों ने कब्जा जमा रखा है।
विज्ञापन

यह सड़क अस्पताल चौराहे से बस्ती कांटे व मेडिकल कॉलेज रोड को जोड़ती है। दक्षिण दरवाजा से यह पुरानी बस्ती के मंगल बाजार, करुआ बाबा, रेलवे स्टेशन, मेंहदावल रोड, नवीन मंडी को जोड़ती है। इस पर आवागमन अधिक रहता है। कांटे मार्ग व मेडिकल कॉलेज क्षेत्र के लोग रेलवे स्टेशन आने-जाने के लिए इस मार्ग का शॉर्टकट के रूप में इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन

डेढ़ दशक से वाहनों की संख्या में लगातार इजाफा होने के चलते इस मार्ग पर आवागमन बढ़ गया है। इस लिहाज से अब यह सड़क संकरी महसूस की जा रही है। ऊपर से अतिक्रमण ने और स्थिति खराब कर दी है। सड़क पर कहीं ठेले लगाए जा रहे हैं तो कहीं निजी अस्पतालों की एंबुलेंस खड़ी करने की पार्किंग बना दी गई है। इसके अलावा अन्य दुकानदारों और घर मालिकों के दो व चार पहिया वाहन को भी सड़क पर ही खड़ा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सात मीटर बची है सड़क
अस्पताल चौराहे से दक्षिण दरवाजा तक यह मार्ग संकरा हो चुका है। जानकारी के अनुसार, मुख्य सड़क साढ़े सात मीटर चौड़ी है। जबकि पटरियां चार-चार मीटर की हैं। अतिक्रमण के चलते अब यह सड़क सात मीटर से भी कम बची है। स्थिति यह है कि सड़क पर तमाम जगहों पर पैदल चलना मुश्किल हो जाता है।

सुबह-शाम रोज लगता है जाम
यह सड़क आधे शहर को पुरानी बस्ती से जोड़ने के कारण महत्वपूर्ण मानी जाती है। सुबह-शाम इस पर रोज जाम लगता है। दक्षिण दरवाजा के पास पटरियों पर दोनों ओर फलों की दुकानें सजती हैं।जबकि अस्पताल चौराहे पर मेडिकल स्टोर संचालकों का कब्जा है। पटरियों के दोनों छोर पर अतिक्रमण के चलते सड़क चार मीटर के दायरे में सिकुड़ गई है। ऐसे में सुबह ऑफिस जाने वाले और शाम को जब बाजार में तेजी आती है तो यहां भीषण जाम लग जाता है।

शहर के प्रमुख सड़कों से अतिक्रमण हटवाने की रूपरेखा तहसील प्रशासन के साथ तैयार की गई है। जल्द ही अभियान शुरू कर दिया जाएगा।
सत्येंद्र सिंह, प्रभारी ईओ/ एसडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed