{"_id":"6a5fb75f2531c592e701273b","slug":"lawsuit-filed-in-court-based-on-a-forged-invitation-card-fir-registered-basti-news-c-207-1-bst1006-162819-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: फर्जी निमंत्रण कार्ड बनवाकर न्यायालय में दाखिल कर दिया वाद, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: फर्जी निमंत्रण कार्ड बनवाकर न्यायालय में दाखिल कर दिया वाद, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
बस्ती। सोनहा पुलिस ने फर्जीवाड़ा किए जाने के एक मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। थाना क्षेत्र के मलपुरवा गांव की रहने वाली पूनम पांडेय ने तहरीर देकर बताया कि उन्होंने अपने पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई है। यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है।
इसी से बौखलाकर पति ने एक अज्ञात प्रिंटिंग प्रेस से प्रार्थिनी और अवधेश के नाम का एक फर्जी वैवाहिक निमंत्रण कार्ड छपवा लिया। उसी आधार पर अवधेश की ओर से उनके विरुद्ध धारा 9 हिन्दू विवाद अधिनियम के तहत न्यायालय में विदाई का दावा दाखिल किया है। इस फर्जी वाद के माध्यम से न्यायालय का कीमती समय भी नष्ट किया गया। बाद में न्यायालय ने इस फर्जी वाद को खारिज कर दिया। विपक्षी उनके ऊपर मुकदमा वापस लेने की धमकी भी दी रहे हैं। पुलिस ने पति धर्मपाल, ससुर कृष्ण चंद्र पांडेय एवं अवधेश पांडेय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। संवाद
-- -- -- -
95 हजार की साइबर ठगी, प्राथमिकी दर्ज
बस्ती। पुरानी बस्ती पुलिस ने 95 हजार रुपये साइबर ठगी किए जाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। थाना क्षेत्र के धमौरा गांव के रहने वाले कृष्ण कुमार ने तहरीर देकर बताया कि 11 जुलाई को उनके एचडीएफसी बैंक में संचालित खाता से 95 हजार रुपये निकाल लिए गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। संवाद