फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Launch a campaign to arrest the accused

Basti News: आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाएं अभियान

Fri, 21 Mar 2025 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 21 Mar 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Launch a campaign to arrest the accused
बस्ती। डीआईजी दिनेश कुमार पी. ने बृहस्पतिवार को परिक्षेत्र के तीनों जनपदों के एसपी के साथ अपराध की समीक्षा की। परिक्षेत्रीय कार्यालय के सभागार में आयोजित बैठक में डीआईजी ने निर्देश दिए कि वांछित आरोपियो की गिरफ्तारी और लंबित अभियोगों की विवेचना के निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाया जाए।
विज्ञापन

महिला संबंधी अपराध में वृद्धि हुई है। इन घटना में त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रभावी कार्रवाई की जाए। अवैध शराब पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए। डीआईजी ने बताया कि इनाम घोषित 25 हजार व उससे अधिक के अपराधियों की संख्या बस्ती में छह और संतकबीरनगर में दो है। टीम गठित कर इनकी गिरफ्तारी की जाए। गैंगेस्टर एक्ट के आरोपियों की संपत्ति जब्त की जाए। गोवध निवारण अधिनियम के आरोपियो पर गैंगेस्टर आदि की कार्रवाई करें।
विज्ञापन

जघन्य अपराधों और संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोलकर निगरानी की जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed