फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   last day the candidates showed their strength by roadshow

Basti News: आखिरी दिन प्रत्याशियों ने रोडशो कर दिखाई ताकत

Wed, 10 May 2023 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 10 May 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
last day the candidates showed their strength by roadshow
बस्ती। निकाय चुनाव प्रचार के आखिरी दिन प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक दी। शहर से लगायत नगर पंचायतों के मुख्य कस्बों में प्रत्याशियों ने रोड-शो कर अपना दमखम दिखाया। इससे शहरी क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था भी दिन में कई बार बाधित हुई। जिससे पुलिस के भी पसीने छूट गए। समर्थकों की भारी भीड़ के साथ प्रत्याशी वाहनों पर सवार होकर आगे-आगे चल रहे थे। पीछे लंबा काफिला था। चुनावी जुनून ऐसा कि चिलचिलाती धूप भी बेअसर रही।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों ने अलग-अलग रोड-शो निकाला। सुबह से ही भाजपा, सपा, बसपा, कांग्रेस और निर्दल उम्मीदवारों के खेमों में हलचल तेज हो गई। सभी जगहों पर रोड-शो की तैयारी होने लगे। अलग-अलग दलों के कार्यकर्ता जत्थों में पहुंचते रहे। दस बजते ही जुलूस निकलना शुरू हो गया। 8 किलोमीटर लंबाई वाले शहर में कचहरी चौराहा से लेकर पांडेय बाजार तक प्रत्याशियों का रोड-शो होता रहा। एक उम्मीदवार का जुलूस समाप्त हो रहा था तो फिर दूसरे का निकल गया। समर्थक और कार्यकर्ताओं के हुजूम के बल पर सभी ने अपनी ताकत का एहसास कराया। महिला प्रत्याशी और उनके पति जगह-जगह रूककर आम नागरिकों से समर्थन की अपील कर रहे थे। चिलचिलाती धूप में भी शहर के विभिन्न सड़कों पर इनका प्रचार कार्यक्रम जारी रहा। इसी तरह नगर पंचायतों में भी जुलूस की शक्ल में प्रत्याशी पूरे दिन वोटरों के बीच नारों की गूंज में घूमते नजर आए।
विज्ञापन

----
शाम 6 बजे बंद हो गया प्रचार
निकाय चुनाव का प्रचार मंगलवार की शाम 6 बजे बंद हो गया। सदस्य एवं अध्यक्ष पद के सभी प्रत्याशियों के प्रचार वाहनों के पहिए थम गए। इनसे होने वाला शोर-शराबा एक पखवारे बाद जाकर शांत हुआ। प्रचार खत्म होने के बाद प्रत्याशी अपने समर्थकों से घिरे रहे। अब वह जीत हार की गणित सुलझाने में व्यस्त हो गए। क्योंकि अब प्रत्याशियों के पास अब चौबीस घंटे का समय और बचा है। यह वक्त भी प्रत्याशी जाया नहीं देना चाह रहे हैं। अंत समय तक वह मतदाताओं के संपर्क बने रहना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed