फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Large cow conservation centers with a capacity of two to four hundred will be built in six blocks.

Basti News: छह ब्लॉकों में दो से चार सौ क्षमता के बनेंगे वृहद गो संरक्षण केंद्र

Wed, 15 Apr 2026 12:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Large cow conservation centers with a capacity of two to four hundred will be built in six blocks.
हर्रैया तहसील के नारायनपुर में बनकर तैयार हुआ वृहद गो संरक्षण केंद्र संवाद - फोटो : credit
बस्ती। जिले में निराश्रित गोवंश की समस्या से निपटने के लिए छह ब्लॉकों में नए गो-आश्रय स्थल बनाए जाएंगे। इसके लिए स्थानीय स्तर पर प्रयास शुरू है। भूमि के लिए पशुपालन विभाग ने प्रशासन को पत्राचार किया है। भूमि मिल जाने के बाद प्रस्ताव बनाकर शासन को अनुमोदन के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन

जिले के सड़कों पर निराश्रित गोवंश के कारण होने वाले हादसों को रोकने और फसलों को सुरक्षा के लिए जिले में में पांच नए वृहद गो-आश्रय स्थल और तीन कान्हा गोशाला व तीन कांजी हाउस चल रहा है। यहां करीब 33 सौ पशु संरक्षित किए गए हैं।
विज्ञापन

वहीं, अब छह और केंद्र बनाने के लिए पहल हुई है। इन केंद्रों के शुरू होने से 2400 से अधिक गोवंश के संरक्षण की सुविधा बढ़ जाएगी। इससे किसानों को राहत मिलेगी, साथ ही निराश्रित पशुओं के चलते होने वाले सड़क हादसे भी कम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण कुमार गुप्ता ने बताया कि छह ब्लॉकों में केंद्र बनेंगे। इसके लिए . 05 हेक्टेयर से एक हेक्टेयर तक की भूमि मांगी गई है। ये गो-संरक्षण केंद्र हर्रैया, बहादुरपुर, सदर, कुदरहा, सल्टौआ और विक्रमजोत ब्लॉक में बनाए जाएंगे। सीवीओ ने बताया कि आश्रय स्थल के लिए भूमि खोजी जा रही है। बताया कि वर्तमान में विभिन्न आश्रय स्थलों में संरक्षित पशुओं की देखभाल की जा रही है।
नए केंद्रों के अस्तित्व में आने से जिले में वृहद गो-आश्रय स्थलों की संख्या बढ़ जाएगी। वृहद गो-शाला की संख्या 10 हो जाएगी। अभी वर्तमान में कुल, 59 केंद्र संचालित हैं। इसमें अस्थायी गोशालाएं भी हैं।

---
आपसी समन्वय की कमी से लटकीं दो परियोजनाएं, हैंडओवर बढ़ा इंतजार
पशुपालन विभाग की ओर से जिले में दो वृहद गो संरक्षण केंद्र 3.20 करोड़ रुपये से बनाए जा चुके हैं। कार्यदायी संस्था सी एंड डीएस को फरवरी 2026 तक हैंडओवर कर देना था, मगर दो विभाग के आपसी समन्वय की कमी के चलते हैंडओवर का इंतजार बढ़ गया है। जबकि दोनों परियोजना का लोकार्पण के लिए पूर्व में प्रयास भी हुआ, मगर तकनीकी कारणों से मामला लटक गया। बताया गया कि पहला गो संरक्षण केंद्र ग्राम सिकटा हर्रैया क्षेत्र, दूसरा नारायनपुर हर्रैया में बनकर तैयार है। इसके पूर्ण होने से यहां निराश्रित पशुओं को संरक्षित किया जा सकेगा। हालांकि, अभी हैंडओवर न होने से मामला लटका है।
कोट
सिकटा व नारायनपुर में बनकर तैयार हुए केंद्र का हैंडओवर जल्द होगा। इसके लिए प्रयास जारी है। वहीं, भूमि मिलने के बाद छह और केंद्र बनाए जाएंगे।
-डॉ. अरुण कुमार सिंह, सीवीओ, बस्ती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed