{"_id":"6528443e7f38812cb50af1d4","slug":"land-worth-rs-20-lakh-freed-from-encroachment-basti-news-c-207-1-sgkp1004-5667-2023-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: माधोपुर में 20 लाख की जमीन को कराया कब्जा मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: माधोपुर में 20 लाख की जमीन को कराया कब्जा मुक्त
Fri, 13 Oct 2023 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 13 Oct 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
अब शुरू होगा पंचायत भवन का निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। नायब तहसीलदार नगर स्वाति सिंह के नेतृत्व में ग्राम पंचायत माधोपुर के राजस्व गांव अमरौना में कब्जा की गई जमीन से अतिक्रमण हटवाया गया। इसकी कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, कुदरहा क्षेत्र के अमरौना में आराजी संख्या 176/2, में 0.0480 हेक्टेयर रकबा बंजर जमीन के रूप में दर्ज है। इस पर गांव के ही तिलक राम व अन्य ने कई साल से कब्जा कर रखा रखा था। इसी जमीन पर पंचायत भवन का निर्माण प्रस्तावित है, लेकिन अतिक्रमण के चलते कार्य शुरू नहीं हो पा रहा था।
शिकायत के बाद एसडीएम सदर विनोद पांडेय ने कब्जा हटाने के लिए नोटिस जारी किया, लेकिन अतिक्रमणकारी कब्जा हटाने को तैयार नहीं थे। इससे गांव का पंचायत भवन का निर्माण नहीं हो पा रहा था। बृहस्पतिवार को राजस्व कर्मियों की टीम बुलडोजर लेकर पहुंची और जमीन को कब्जा मुक्त कराया। इस मौके पर नायब तहसीलदार घनश्याम शुक्ल, राजस्व निरीक्षक सुरेश चंद्र, मुकेश कुमार, संतराम, धनंजय त्रिपाठी, आमोद आर्या, विक्रम आजाद आदि मौजूद रहे।