फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Land dispute in gun shut

जमीन विवाद में मारी गोली, लखनऊ रेफर

Tue, 29 Oct 2019 10:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
Land dispute in gun shut
जमीन विवाद में मारी गोली, लखनऊ रेफर
विज्ञापन

वाल्टरगंज/गोटवा। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के गनेशपुर पुलिस चौकी अंतर्गत सुकरौली चौराहे के पास जमीन विवाद में सोमवार पौने आठ बजे एक अधेड़ पर तीन युवकों ने फायर कर दिया। चौराहे के पास अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में जिला अस्पताल भेजा गया जहां से लखनऊ रेफर कर दिया गया। पत्नी विजयलक्ष्मी की तहरीर पर नामजद तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के इटहिया निवासी 50 वर्षीय रामराज उर्फ गम्मज स्कूटी से पत्नी के साथ अस्पताल में अपने रिश्तेदार को देखने जा रहे थे। सुकरौली चौराहे के करीब एक बाइक से तीन युवक आते ही फायर झोंक दिए। गोली लगने से रामराज घायल हो कर भागते हुए जान बचाई। बाइक सवार आरोपी भाग निकले। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। घायल को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर देखकर लखनऊ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर वाल्टरगंज थानाध्यक्ष विकास यादव, चौकी इंचार्ज गणेशपुर सहित जिले के आला अधिकारी भी पहुंच गए। घायल रामराज ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि जमीन की रंजिश में गांव के ही कृष्ण कुमार ऊर्फ झिनकान तिवारी, अशोक तिवारी व उनके बहनोई लल्लू शुक्ल ने गोली मारी है। पुलिस तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। रामराज की भतीजी दीपिका गौतम गौर तृतीय से जिला पंचायत सदस्य हैं। जबकि रामराज पर भी कप्तानगंज थाने में कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक पंकज ने बताया कि वाल्टरगंज थाने में घायल रामराज की पत्नी विजयलक्ष्मी की तहरीर पर तीन पर नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों में कृष्ण कुमार ऊर्फ झिनकान तिवारी, अशोक त्रिपाठी निवासी इटहिया थाना कप्तानगंज तथा उमेश कुमार उर्फ लल्लू शुक्ला निवासी सिकटा थाना वाल्टरगंज जिला बस्ती को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामला जमीन विवाद का है। बताया कि लखनऊ में डॉक्टर से बात हुई है। घायल रामराज का लखनऊ में इलाज चल रहा है जहां तबीयत में लगातार सुधार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed