{"_id":"693f0a2278308fb41100f6b4","slug":"lalganj-youth-dies-in-delhi-under-suspicious-circumstances-basti-news-c-207-1-bst1006-149485-2025-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: लालगंज के युवक की दिल्ली में संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: लालगंज के युवक की दिल्ली में संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन
लालगंज। थाना क्षेत्र के बरतनिया गांव निवासी गुनसागर निषाद (30) की संदिग्ध हालात में शनिवार को दिल्ली में मौत हो गई। परिवार वाले रविवार की सुबह गुनसागर का शव लेकर गांव पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद लालगंज पुलिस चौकी के प्रभारी अनंत मिश्र मौके पर पहुंचे। पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताते चले कि बरतनिया गांव निवासी रामसूरत निषाद का बेटा गुनसागर दो साल से पत्नी सुरेमा देवी (28) और मां बुनेला (65) के साथ दिल्ली में रहकर कबाड़ बीनकर उसी कमाई से परिवार चलाता था। उसकी एक बेटी और तीन बेटे घर पर रहते थे।
रविवार को जब उसका शव गांव लाया गया तो बहन गीता ने डायल 112 को सूचना दी। वह अपने पीछे 12 वर्षीय बिटिया सीतल, आठ वर्षीय पुत्र रमणीक, छह वर्षीय रामरूप और पांच वर्षीय राम सेवक को छोड़ गया है। लालगंज के चौकी प्रभारी अनंत मिश्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।