फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Lakshmi-Ganesh pandals will be decorated at 1353 places.

Basti News: 1353 स्थानों पर सजेंगे लक्ष्मी-गणेश के पंडाल

Fri, 17 Oct 2025 02:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 17 Oct 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Lakshmi-Ganesh pandals will be decorated at 1353 places.
बस्ती। जिले के 1353 स्थानों पर मां लक्ष्मी की प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। हर स्थिति से निपटने के लिए पुलिस अलर्ट है। सबसे ज्यादा कोतवाली क्षेत्र में 147 और सबसे कम पैकोलिया क्षेत्र में 47 प्रतिमा स्थापित की जा रही हैं।
विज्ञापन

पुरानी बस्ती 109, वाल्टरगंज 130, हर्रैया 38, छावनी 32, परशुरामपुर 79, पैकोलिया 27, गौर 68, कप्तानगंज 70, नगर 107, कलवारी 97, दुबौलिया 57, रूधौली 102 और मुंडेरवा 111 प्रतिमा स्थापित की जा रही हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी थानों को अलर्ट कर दिया गया है। प्रत्येक पूजा स्थल पर सुरक्षा बल तैनात रहेगा। संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखी जाएगी और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ाई गई है। त्योहारों के मद्देनजर सभी थानों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सड़क और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

यातायात पुलिस को आवश्यकतानुसार रूट डायवर्जन की व्यवस्था सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया है। सीओ और थानाध्यक्षों को अपने क्षेत्र के पूजा पंडालों का नियमित निरीक्षण करने, भीड़ नियंत्रण के उपाय अपनाने और सीसीटीवी से निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। एसपी ने विवादित स्थानों पर सतर्कता बरतने और अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed