फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   lady docter and staff nurce not available in CHC

सीएचसी निर्माण के ढाई साल बाद भी नहीं हुई महिला चिकित्सक की तैनाती

Fri, 29 Jul 2022 11:56 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
lady docter and staff nurce not available in CHC
सीएचसी बने गुजर गए ढाई साल, महिला डॉक्टर व स्टाफ नर्स ही नहीं
विज्ञापन

सल्टौआ/बस्ती। निर्माण के ढाई साल बाद भी सीएचसी अमरौली शुमाली में महिला चिकित्सक और स्टाफ नर्स की तैनाती नहीं हो सकी। करीब 30 बेड का यह अस्पताल महज दो डॉक्टरों के भरोसे संचालित किया जा रहा है।
क्षेत्र के गर्भवतियों व प्रसूताओं को जिला महिला अस्पताल मजबूरन जाना पड़ रहा है जिससे आने जाने में उन्हें दिक्कतों व अधिक खर्च का सामना करना पड़ रहा है। करीब एक लाख की आबादी को बेहतर चिकित्सा सुविधा देने के लिए ढाई साल पहले 4.92 करोड़ की लागत से सीएचसी का निर्माण कराया गया था। इस अस्पताल का लोकार्पण सीएम योगी आदित्यनाथ ने 21 नवंबर 2019 को किया था।
विज्ञापन

अस्पताल में महिला, दंत रोग, आयुष, होम्योपैथिक व आंख के डॉक्टर का पद सृजित हैं। इनके लिए ओपीडी कक्ष का भी निर्माण कराया गया है। लेकिन, चिकित्सक न होने के कारण कमरों में ताला बंद है। अस्पताल में संविदाकर्मी एएनएम भारती कुमारी और सुधा गौड़ की तैनाती है। इनके द्वारा गर्भवती महिलाओं का प्रसव कराया जाता है। सीएचसी में मरीजों की जांच की कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है। अस्पताल में एक्स-रे टेक्नीशियन व डार्क रूम सहायक की तैनाती है। लेकिन, जांच के लिए मशीनें नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
हफ्ते भर में हो जाएगी डॉक्टरों की तैनाती
प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आनंद कुमार मिश्रा ने बताया चिकित्सकों की कमी के बारे में उच्चधिकारियों को अवगत कराया गया है। हफ्ते भर में चिकित्सकों की तैनाती का आश्वासन मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed