फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Lactation Management Unit launched at the Women's Hospital.

Basti News: महिला अस्पताल में लैक्टेशन मैनेजमेंट यूनिट शुरू

Thu, 08 Oct 2026 01:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Lactation Management Unit launched at the Women's Hospital.
बस्ती। नवजात शिशुओं को जन्म के बाद बेहतर पोषण उपलब्ध कराने और माताओं को स्तनपान से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए जिला महिला चिकित्सालय में लैक्टेशन मैनेजमेंट यूनिट (एलएमयू) शुरू की गई है। यूनिसेफ के सहयोग से स्थापित यूनिट का शुभारंभ जिला महिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एलएमयू में प्रसूताओं और नवजात की माताओं को स्तनपान कराने की सही तकनीक, पोस्चर और लैच की जानकारी दी जाएगी। साथ ही पर्याप्त स्तनपान कराने और इससे जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए जरूरी परामर्श और सहयोग भी उपलब्ध कराया जाएगा। यूनिट का उद्देश्य जन्म के बाद नवजात को जल्द स्तनपान शुरू कराने और छह माह तक केवल मां का दूध पिलाने को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में स्वास्थ्यकर्मियों ने माताओं को शिशु के जन्म के एक घंटे के भीतर स्तनपान शुरू कराने के लिए प्रेरित किया। उन्हें छह माह तक शिशु को केवल मां का दूध देने के महत्व की भी जानकारी दी गई। स्वास्थ्यकर्मियों ने बताया कि जन्म के शुरुआती समय में सही तरीके से स्तनपान कराने से मां और नवजात दोनों के स्वास्थ्य को लाभ मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. पंकज शुक्ला, डॉ. ललित चौधरी, मंडलीय कोऑर्डिनेटर यूनिसेफ सुरेंद्र शुक्ला, यूनिसेफ की जोनल मेंटर डॉ. नीलम, जिला मातृ स्वास्थ्य सलाहकार राजकुमार और बबीता मिश्रा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed