फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Lack of Order: Insecurity at Kateshwar Park; no evidence would be found if an incident occurred.

अव्यवस्था : कटेश्वर पार्क में असुरक्षा, घटना हुई तो नहीं मिलेंगे सबूत

Thu, 16 Jul 2026 12:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Lack of Order: Insecurity at Kateshwar Park; no evidence would be found if an incident occurred.
शहर में ​स्थित कटेश्वर पार्क बस्ती संवाद
बस्ती। शहर के कटेश्वर पार्क में मनोरंजन के लिए बच्चों संग आ रहे परिवारों की सुरक्षा पर संकट है। किसी तरह की अप्रिय घटना होने पर पार्क प्रबंधन के पास कोई उसकी वजह का कोई डिजिटल साक्ष्य भी नहीं होगा। शहर के सबसे पुराने प्रमुख इस पार्क में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम में कमी है। न सीसी टीवी सक्रिय है न ही सिक्योरिटी गार्ड तैनात हैं। ऐसे में बच्चों के साथ घूमने-टहलने आने वाली महिलाएं, युवतियां भी असुरक्षित महसूस कर रही हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2019-20 में कटेश्वर पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए 3.60 करोड़ की परियोजना स्वीकृत हुई थी। निर्माण कार्य शुरू होने के साथ यह दावा किया गया था कि यह पार्क शहरवासियों के मनोरंजन के लिए काफी उपयोगी होगा। लेकिन, निर्माण पूर्ण होने के बाद वो रौनक नहीं लौटी, जिसकी उम्मीद थी। करोड़ों खर्च के बाद भी पर्यटकों का ध्यान आकर्षित नहीं कर सका, इसके पीछे अव्यवस्था का कारण बता रहे। वर्तमान में बदहाल पार्क के बाद एक अदद सीसी टीवी तक नहीं कि, वह आने वाले पर्यटकों की तस्वीर या गतिविधियों को एकत्र कर सके।
विज्ञापन

सीसी टीवी के इस अत्याधुनिक जमाने में पार्क में एक भी कैमरा वर्तमान में क्रियाशील नहीं है, ऐसे में आने वाले पर्यटक, खुद को ही असुरक्षित समझते हैं। कुछ, ऐसा ही प्रकरण मंगलवार शाम के समय आया, जब महिलाएं, बच्चियां और बच्चे पार्क में दीदार को पहुंचे और सेल्फी लेते समय कहासुनी हो गई। पार्क के ही कथित कर्मी इस घटना में शामिल हुए, मगर सबूत के तौर पर नपा के हाथ खाली हैं। घटना के बाद अब, पर्यटकों के मन में भय है। इससे आमदनी घट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
यह सुविधाएं बढ़ाई गई थीं
महानगरों की तर्ज पर कटेश्वर पार्क को सजाए जाने का दावा किया गया था। बच्चों के लिए वाटर पार्क, मैजिक ट्रेन, आकर्षक झूले, पथ-वे, हरियाली, फुलवारी, ओपेन जिम आदि संसाधनों से यह पार्क लैस किया जाना था। लोगों ने बताया कि संसाधनों की उपलब्धता के साथ कार्य पूर्ण होने पर यह पार्क मनोरंजन का प्रमुख केंद्र बनने को कौन कहे, बदहाल पार्क में जाने का अब मन नहीं होता।
---
10 रुपये प्रवेश शुल्क
शहर का सबसे मुख्य पार्क कटेश्वर पार्क ही है। इस पार्क की सुंदरता बढ़ाने को कई बाद उजाड़, तोड़-फोड़ किया गया, पर बच्चों के मनोरंजन को बहुत कुछ दे नहीं पाया। हालांकि, पार्क में इंट्री फीस 10 रुपये तय है। वर्तमान में चार से पांच हजार रुपये टिकट के रूप में आते हैं। अंदर अलग-अलग शुल्क निर्धारित है। इधर नगर पालिका ने जीर्ण-शीर्ण हुए उपकरणों की दशा सुधारने के लिए फिर से पहल की है।

कोट
वर्तमान में मुख्य गेट पर एक सीसी टीवी कैमरा लगा है, तकनीकी कारणों से खराब है, उसे बनवाया जाएगा। सुरक्षा के अन्य उपाय के लिए बोर्ड में प्रस्ताव रखा जाएगा। जो उपकरण खराब हैं, उन्हें क्रियाशील करने के लिए मरम्मत कार्य की योजना बनी है।
-अंगद गुप्ता, ईओ नगर पालिका, बस्ती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed