फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Laborer riding bicycle dies after being hit by school van

Basti News: स्कूल वैन की चपेट में आकर साइकिल सवार मजदूर की मौत

Wed, 20 Nov 2024 11:23 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
Laborer riding bicycle dies after being hit by school van
महादेवा। जिले के लालगंज थानाक्षेत्र के नंदपुरवा गांव के पास बुधवार की सुबह एक अनियंत्रित स्कूल वैन की चपेट में आकर साइकिल सवार मजदूर घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां इलाज के दौरान सुबह करीब आठ बजे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को कब्जे में ले लिया है। लालगंज थानाक्षेत्र के नंदपुरवा निवासी संजय (45) पुत्र रामआसरे गौड़ उर्फ मदारी बुधवार की सुबह वह मजदूरी के लिए जा रहा था। नंदपुरवा गांव के पास सड़क किनारे बुच्चन पांडेय के घर के पास पहुंचने पर महसो की तरफ से आ रही एक स्कूल वैन की चपेट में आ गया। हादसे में संजय को गंभीर चोट आई। उसे स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed