{"_id":"689a438efb9d2445700ba0bd","slug":"krishak-inter-college-winner-and-gic-piprahia-runner-up-basti-news-c-207-1-bst1004-141825-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: कृषक इंटर कॉलेज विजेता व जीआईसी पिपरहिया उपविजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: कृषक इंटर कॉलेज विजेता व जीआईसी पिपरहिया उपविजेता
Tue, 12 Aug 2025 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 12 Aug 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
गौर। महादेव शुक्ल कृषक इंटर कॉलेज में सोमवार को आयोजित जनपदीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में मात्र दो टीमों ने हिस्सा लिया। कृषक इंटर कॉलेज गौर विजेता बना। राजकीय इंटर कॉलेज पिपरहिया उपविजेता रहा।
प्रतियोगिता का शुभारंभ इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं आयोजक अरविंद कुमार त्रिपाठी ने किया। जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता सब जूनियर बालक वर्ग में कृषक इंटर कॉलेज के मोहम्मद उमस विजेता व इसी कॉलेज के हर्षित उपविजेता रहे। जूनियर बालक वर्ग में प्रवीण कुमार गौड़ विजेता बने एवं राजकीय इंटर कॉलेज पिपरहिया के छात्र उत्कर्ष राज उपविजेता बने। सीनियर बालक वर्ग में कृषक इंटर कॉलेज गौर के सूर्य प्रताप सिंह विजेता रहे। राजकीय इंटर कॉलेज पिपरहिया के छात्र छोटे बाबू उपविजेता बने।
बालिका वर्ग में जिले से कोई टीम नहीं आई। कृषक इंटर कॉलेज गौर की छात्रा नेहा विजेता और वंदना चौहान उपविजेता रहीं। निर्णायक की भूमिका में वीरेंद्र प्रताप सिंह एवं विवेक कुमार श्रीवास्तव ने निभाई। कमेंटेटर वरिष्ठ व्यायाम शिक्षक मनोज कुमार राय व अखिलेश कुमार वर्मा रहे। विजयी खिलाड़ियों को मेडल व प्रमाणपत्र दिया गया।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य अरविंद कुमार त्रिपाठी ने कहा कि जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देश पर जनपदीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता कराई गई है। जो बच्चे विजेता व उपविजेता बने हैं, वही मंडलीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। 22 अगस्त को मंडलीय प्रतियोगिता संपन्न होगी। अनीश अहमद खान, धर्मेंद्र कुमार सिंघाल, संतोष शुक्ल, पवन शुक्ला, अमरेंद्र प्रताप, अभय उपाध्याय, प्रत्यूष कुमार सिंह, संदीप मणि त्रिपाठी, हीरालाल, डॉ. नवीन श्रीवास्तव, विनय कुमार राय, वीरेंद्र कुमार वरुण, सूर्य प्रकाश यादव, अनिल कुमार सिंह, कपिल मुनि त्रिपाठी, जितेंद्र कुमार, ज्ञानेंद्र सिंह यादव, दुर्गा प्रसाद दुबे आदि मौजूद रहे।