फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   korona

समय पूरा, 70,993 ने नहीं लगवाई दूसरी डोज

Mon, 23 Aug 2021 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
korona
समय पूरा, 70,993 ने नहीं लगवाई दूसरी डोज
विज्ञापन

कोरोनारोधी टीके की प्रथम डोज के 84 से 110 दिन के बीच दूसरा टीका लगने का है नियम
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले में अब तक कोरानारोधी टीके की 8,50,522 डोज वैक्सीन लग चुकी है। इसमें से 7,35,055 लोगों को प्रथम डोज और 1,15,467 को दोनों डोज लगी है। 84 दिन से अधिक समय होने के बाद भी 70,993 लोगों अब तक वैक्सीन की दूसरी डोज नहीं लगवाई है। यह हाल तब है जब सप्ताह में शनिवार को हर केंद्र पर केवल द्वितीय डोज वालों को ही टीका लगाया जाता है। नियमानुसार, 84 से 110 दिन के बीच दूसरी डोज लग जानी चाहिए।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एफ हुसैन ने बताया कि अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि कोरोना से बचने के लिए वैक्सीन की दो डोज लगना जरूरी है। तभी प्रतिरोधक क्षमता विकसित होती है। ऐसेे में हमारा फोकस है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को जल्द से जल्द दूसरी खुराक लग जाए। इसी के मद्देनजर फैसला लिया गया है कि शनिवार को सिर्फ दूसरी डोज के जरूरतमंदों को मौका दिया जाएगा। सुबह नौ से 11 बजे तक उन लोगों को दूसरी डोज लगेगी जो स्लाट बुक करवा कर आएंगे। 11 बजे के बाद टीकाकरण केन्द्रों पर सीधे आने वालों को दूसरी खुराक दी जाएगी।
विज्ञापन

डॉ. हुसैन ने कहा कि पहली डोज लेने के बाद करीब 70993 लोगों का 84 दिन पूरा हो चुका है, मगर वे केंद्र पर नहीं आए हैं। उनके पास मैसेज भेजा गया है। टीम लगातार मानीटरिंग कर रही है। जो लोग दूसरे डोज के लिए पात्र हो गए हैं, उन्हें जल्द से जल्द आच्छादित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नियमानुसार, 84 से 110 दिन के बीच दूसरी डोज लग जानी चाहिए। इसके बाद वैक्सीनेशन पर पोर्टल केवल पहली डोज ही स्वीकारेगा। यह चिकित्सीय व्यवस्था भी है। उन्होंने दूसरी डोज से वंचित समय सीमा पूरी कर चुके लोगों को तत्काल टीकाकरण कराने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed