{"_id":"5fa83d7b8ebc3e9ba81b11cb","slug":"korona-basti-news-gkp372588227","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के 15 पॉजिटिव मिले, 22 की रिपोर्ट निगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के 15 पॉजिटिव मिले, 22 की रिपोर्ट निगेटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना के 15 पॉजिटिव मिले, 22 की रिपोर्ट निगेटिव
जिले में अब भी कोरोना के एक्टिव 183 मरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज से रविवार को आई रिपोर्ट में 15 नए पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके साथ ही जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 4638 हो गई है। अब तक 90 लोग काल के गाल में समा चुके हैं। दूसरी ओर 22 लोगों को तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 183 है। अब भी 873 संदिग्धों की रिपोर्ट का इंतजार है।
डीएम आशुतोष निरंजन के अनुसार 1,84,060 लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा जा चुका है। इनमें 1,83,187 लोगों की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। इनमें 1,78,549 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। जिले में 113 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। इनमें सदर तहसील में 70, हर्रैया में 29, भानपुर में 11 व रुधौली में तीन शामिल हैं। उन्होंने बताया कि शहर व ग्रामीण इलाकों में शेड्यूल के मुताबिक जांच कराई जा रही है। जो भी केस आ रहे हैं, उन्हें तत्काल भर्ती कराया जा रहा है।