फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   korona

एक की मौत, स्टोर प्रभारी समेत 19 मिले पॉजिटिव

Tue, 27 Oct 2020 07:05 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 07:05 PM IST
विज्ञापन
korona
एक की मौत, स्टोर प्रभारी समेत 19 मिले पॉजिटिव
विज्ञापन

कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई 4437, जिले में 282 एक्टिव केस
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज से मंगलवार को आई रिपोर्ट में स्टोर इंचार्ज समेत 19 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिले में संक्रमितों की संख्या 4437 हो गई है। मंगलवार को एक व्यक्ति की मौत के साथ ही जिले में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 86 हो गई है। कोरोना के 11 पॉजिटिव मरीजों की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब तक जिले में 4069 लोग कोरोना को मात देकर घर लौट चुके हैं। जिले में कुल 282 कोरोना के एक्टिव केस हैं। डीएम आशुतोष निरंजन ने उक्त की पुष्टि की है।
डीएम ने बताया कि संक्रमितों का इलाज जवाहर लाल नेहरू नवोदय विद्यालय रुधौली, मुंडेरवा सीएचसी, ओपेक कैली अस्पताल, जिला जेल, कृष्णा मिशन अस्पताल व होम आइसोलेशन में किया जा रहा है। जिले से अब तक 163869 सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इनमें 163309 लोगों की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। 560 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। 158872 लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। बताया कि जिले में कुल 138 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। सदर तहसील में 68, हर्रैया में 50, भानपुर में 10 व रुधौली में 10 कंटेनमेंट जोन हैं।
विज्ञापन

डीएम के मुताबिक कोरोना को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। बाजार आदि खोले गए हैं, मगर सभी से कोरोना प्रोटोकाल के पालन की अपील की जा रही है। भीड़-भाड़ वाले स्थलों पर नजर रखी जा रही है। अस्पतालों में कोरोना के निशुल्क जांच की व्यवस्था कर दी गई है। मेडिकल कालेज व जिला अस्पताल में संसाधन उपलब्ध हैं। इसके अलावा होम आइसोलेट मरीजों की देखरेख के लिए भी चिकित्सकों की टीम बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed