फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Kitchen gardens will be developed on the roofs of council schools, green vegetables will be grown.

Basti News: परिषदीय विद्यालयों की छत पर विकसित होंगे किचन गार्डन, उगेंगी हरी सब्जियां

Fri, 14 Aug 2026 12:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Kitchen gardens will be developed on the roofs of council schools, green vegetables will be grown.
बस्ती। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों की थाली अब और पौष्टिक होगी। विद्यालयों की छत पर किचन गार्डन विकसित कर मौसमी हरी सब्जियां उगाई जाएंगी। खासकर उन 499 विद्यालयों में गमलों के सहारे सब्जियां उगाई जाएंगी, जिनके पास अपना परिसर नहीं है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग ने इसके लिए विद्यालयों के खातों में धनराशि भेज दी है। विद्यालयों में सब्जियां उगाने की तैयारी भी शुरू कर दी गई है। जिले में 2071 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। इनमें करीब 1.62 लाख बच्चे अध्ययनरत हैं। अब तक विद्यालय परिसर में किचन गार्डन विकसित कर सब्जियां उगाई जाती थीं।
विज्ञापन

परिसर नहीं होने के कारण 499 विद्यालयों में यह व्यवस्था नहीं हो पा रही थी। ऐसे विद्यालयों में मध्याह्न भोजन के लिए बाजार से सब्जियां खरीदनी पड़ती थीं। शासन ने अब इन विद्यालयों की छतों पर गमलों में सब्जियां उगाने की व्यवस्था की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालयों की छतों पर किचन गार्डन विकसित करने के लिए शासन ने विभाग को बजट उपलब्ध कराया है। वर्ष 2025-26 में 88.58 लाख रुपये विभाग को उपलब्ध कराया था। 1572 विद्यालय जिनके पास परिसर हैं उन्हें पांच-पांच हजार रुपये यानी कुल 78.60 लाख रुपये भेजा गया है। वहीं 499 विद्यालय जिनकी पास परिसर नहीं है उन्हें दो-दो हजार यानी 9.98 लाख रुपये दिए गए हैं। इसी धनराशि से कुदाल, गमला, बीज सहित अन्य सामग्री खरीदी जाएगी।
अगले साल से बची धनराशि से होगी सब्जियों की खेती : किचन गार्डन शुरू होने के बाद मध्याह्न भोजन के लिए बाजार से सब्जियां खरीदने में होने वाला खर्च कम होगा। अगले वित्तीय वर्ष में बची धनराशि का इस्तेमाल किचन गार्डन में मौसमी सब्जियां उगाने में किया जाएगा।
शहर के 16 विद्यालयों में नहीं हैं परिसर : नगरीय क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय पांडेय बाजार, बभनगांवा, राजा बाजार और कंपोजिट कन्या विद्यालय पुरानी बस्ती समेत 16 विद्यालयों के पास अपना परिसर नहीं है। इन विद्यालयों की छतों पर गमलों के सहारे सब्जियां उगाई जाएंगी।

शहर के इन विद्यालयों नहीं है परिसर : नगरीय क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय पांडेय बाजार, बभनगांवा, राजा बाजार, कंपोजिट कन्या विद्यालय पुरानी बस्ती सहित कुल 16 विद्यालयों में परिसर नहीं है। इन विद्यालयों में गमलों के सहारे छतों पर सब्जी उगाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed