फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Kiln owner dies after being hit by an unknown vehicle

Basti News: अज्ञात वाहन की टक्कर से भट्ठा मालिक की मौत

Sun, 26 Apr 2026 11:40 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Kiln owner dies after being hit by an unknown vehicle
भवानीगंज(सिद्धार्थनगर)। भवानीगंज थाना क्षेत्र के श्यामपुर चौराहे के पास डुमरियागंज-चंद्रीपघाट मार्ग पर अज्ञात वाहन ने भट्ठा मालिक राजाराम मिश्रा को टक्कर मार दी। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने उन्हें सीएचसी बेवा में भर्ती कराया, वहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उन्हें बस्ती रेफर कर दिया। रास्ते में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, भट्ठा मालिक बस्ती के सोनहा थाना क्षेत्र के जोगिया निवासी राजाराम मिश्रा (55) पुत्र हरिराम मिश्रा रविवार की सुबह करीब 8:30 बजे अपनी बाइक से भड़रिया की तरफ जा रहे थे। डुमरियागंज-चंद्रीपघाट मार्ग के भवानीगंज थाना क्षेत्र के श्यामपुर चौराहे के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
विज्ञापन

लोगों ने उन्हें गंभीर हालत में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवा में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने उन्हें बस्ती के लिए रेफर कर दिया। बस्ती ले जाते समय रास्ते में उनकी मृत्यु हो गई। खबर लिखे जाने तक पुलिस को इसकी सूचना नहीं थी। इस संबंध में थानाध्यक्ष भवानीगंज बृजेश सिंह ने बताया की मार्ग दुर्घटना की हमें जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
राजाराम की मौत की सूचना पर गांव में पसरा मातम

भानपुर। सोनहा थाना क्षेत्र के जोगिया मिश्र डीह निवासी राजाराम मिश्र पांच भाईयों में चौथे नंबर पर थे। वह सिद्धार्थनगर जनपद के भवानी गंज थाना क्षेत्र में ईंट-भट्ठा संचालित करते थे। रविवार को सड़क हादसे में उनकी मौत की सूचना से उनके पैतृक गांव जोगिया मिश्र डीह में कोहराम मच गया है। वह अपने पीछे पत्नी और एक अविवाहित बेटा शंशाक मिश्र और एक बेटी प्रिया को छोड़ गए हैं। हादसे की सूचना पाने के बाद परिवार एवं गांव के लोग सिद्धार्थनगर के लिए रवाना हो गए है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed