फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Khajuha feeder supply stalled for two hours

Basti News: दो घंटे ठप रही खजुहा फीडर की आपूर्ति

Mon, 30 Sep 2024 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 30 Sep 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
Khajuha feeder supply stalled for two hours
कप्तानगंज। खजुहा फीडर की आपूर्ति दो घंटे तक ठप रही। इसमें लाइनमैन की लापरवाही सामने आई हे। उपभोक्तओं को दिक्कत का सामना करना पड़ा। मामला जब उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाया गया तब जाकर आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन

कप्तानगंज विद्युत उपकेंद्र के खजुहा फीडर से सैकड़ों गांव जुड़े हैं। करीब चार हजार से अधिक उपभोक्ता हैं। बारिश के चलते शनिवार की रात आपूर्ति शुरू हो पाई थी। रविवार सुबह सात बजे बिजली तीन घंटे के लिए रोस्टिंग में हो गई। 10 बजे आपूर्ति फिर से शुरू हुई। खजुहा फीडर के द्वितीय सेक्शन में तैनात दो लाइनमैन सुबह से ही शटडाउन लेकर गायब हो गए। फाल्ट ठीक करने का बहाना बनाकर शटडाउन नहीं वापस किए। इससे बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

उपभोक्ता वीरेंद्र ओझा, दिनेश मिश्रा, श्रीधर उपाध्याय आदि ने जूनियर इंजीनियर, एसडीओ को फोन किया तब भी लाइनमैन फाल्ट ठीक करने का बहाना बनाते रहे। दोपहर 12 बजे के बाद आपूर्ति बहाल हुई। जूनियर इंजीनियर राजितराम ने बताया कि दो घंटे तक फीडर बंद रहा। लाइनमैन को आदत में सुधार लाने की हिदायत दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed