फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Khajhola's team defeated Parsa Barber in the wrestling match

Basti News: दंगल में खझौला की टीम ने परसा हज्जाम को दी पटखनी

Mon, 08 Sep 2025 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 08 Sep 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Khajhola's team defeated Parsa Barber in the wrestling match
मानिकचंद। सांऊघाट ब्लॉक की ग्राम पंचायत कनैली के संविलियन विद्यालय के बगल में शिक्षक दिवस से चार दिवसीय ग्रामीण कबड्डी प्रतियोगिता चल रही है। इसमें 18 टीमों ने हिस्सा लिया है। तीसरे दिन खझौला व परसा हज्जाम टीम के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। इसमें खझौला की टीम ने परसा हज्जाम की टीम को 17 प्वाइंट से करारी शिकस्त देकर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

अन्य टीमों ने भी फाइनल में पहुंचने के लिए जोर आजमाइश की। कमेंट्री करम हुसेन ने की। उन्होंने खिलाड़ियों का बीच-बीच में उत्साहवर्धन किया। दर्शक भी तालियां बजाने को विवश हुए। पूर्व ग्राम प्रधान कनैली अर्जुन प्रसाद, ग्राम प्रधान परसा हज्जाम अतीक अहमद ने खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई की। आयोजक रतन बाबा ने बताया कि कई साल से शिक्षक दिवस के अवसर पर चार दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता कराई जाती है। कहा कि विजेता व उपविजेता टीम को नकद पुरस्कार एवं उपहार देकर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया जाता है। इस आयोजन से बच्चों को मन, मस्तिष्क और शरीर स्वस्थ रहता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed