{"_id":"62cdbe97eebf951e9d2eadc6","slug":"katan-start-in-sandalpur-basti-news-gkp4434814156","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरयू नदी का जलस्तर बढ़ा, संदलपुर में कटान शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरयू नदी का जलस्तर बढ़ा, संदलपुर में कटान शुरू
विज्ञापन
विक्रमजोत विकास क्षेत्र के संदलपुर गांव में आबादी के पास कटान करती सरयू नदी ।
- फोटो : BASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरयू नदी का जलस्तर बढ़ा, संदलपुर में कटान शुरू
- पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बारिश से बढ़ा नदी का जलस्तर
संवाद न्यूज एजेंसी
विक्रमजोत। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बारिश के कारण सरयू नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। वहीं, संदलपुर में कटान शुरू हो गई है, जिससे गांव के लोगों में दहशत है।
केंद्रीय जल आयोग अयोध्या के अनुसार मंगलवार को जलस्तर 91.73 मीटर दर्ज किया गया। यह चेतावनी स्तर है। हालांकि नदी का जलस्तर अभी खतरे के निशान से नीचे है।
विक्रमजोत लोलपुर तटबंध पूरा न होने के चलते बाघानाला, भरथापुर, कल्यानपुर आदि गांवों पर बाढ़ का संकट मंडराने लगा है। इन गांवों को बचाने के लिए प्रस्तावित तीसरे डैंपनर निर्माण कार्य अब तक शुरू नहीं किया गया है।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत नेतवर पट्टी के प्रधान प्रतिनिधि संतोष कुमार शुक्ला ने बताया गांव को सुरक्षित रखने के लिए बाढ़ खंड व प्रशासन से कई सालों से मांग की जा रही है। इसके बावजूद बाढ़ खंड कटान होने पर ही गांव बचाने पहुंचता है। सोमवार रात से ही संदलपुर गांव में कटान शुरू है। अब तक प्रशासन व बाढ़ खंड का कोई जिम्मेदार ग्रामीणों की सुध लेने नहीं पहुंचा।
बाढ ़खंड अवर अभियंता अतुल कुमार ने बताया कि संदलपुर गांव में कटान की सूचना मिली है। उच्चाधिकारियों को सूचित किया जा चुका है। जल्द ही रोकथाम के उपाय शुरू कर दिए जाएंगे।