फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Kaptanganj assembly seat: The battle to save politics and heritage

कप्तानगंज विधानसभा सीट: सियासत और विरासत बचाने की जंग

Mon, 21 Feb 2022 11:32 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 11:32 PM IST
विज्ञापन
Kaptanganj assembly seat: The battle to save politics and heritage
कप्तानगंज विधानसभा सीट: सियासत और विरासत बचाने की जंग
विज्ञापन

दुबौला (बस्ती)। कप्तानगंज विधानसभा सीट पर चुनावी जंग सियासत और विरासत बचाने के लिहाज से काफी अहम हो गई है। यहां से मौजूदा विधायक भाजपा के चंद्र प्रकाश शुक्ला दोबारा मैदान में हैं तो इस सीट से सपा ने पांच बार के विधायक व पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी के बेटे अतुल पर दांव खेला है। वहीं, बसपा ने नए चेहरे जहीर अहमद को मैदान में उतारा है तो कांग्रेस ने पुराने नेता अंबिका सिंह पर भरोसा जताया है।

कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के मतदाता छठे चरण में तीन मार्च को होने वाले चुनाव में यह तय करेंगे कि कौन उनका अगले पांच साल के लिए रहनुमा होगा। इसे लेकर क्षेत्र के हर गली-चौराहे पर चर्चा हो रही। समर्थक अपने-अपने दल के दावे को मजबूत बता रहे हैं। विधानसभा चुनाव में यहां से 12 उम्मीदवार मैदान में हैं, लेकिन मुकाबला भाजपा, सपा, कांग्रेस और बसपा के बीच ही माना जा रहा है। दलित, पिछड़ा और ब्राह्मण वोटर इस बार निर्णायक की भूमिका में रहेंगे। पिछले चुनावों के नतीजों पर गौर करें तो इस क्षेत्र की जनता ने जिस पर भरोसा जताया, उसे एक से अधिक बार विधानसभा में अपना नेता बनाकर भेजा। यहां भाजपा, सपा से एक-एक बार और बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर तीन बार राम प्रसाद चौधरी चुनाव जीत कर विधानसभा पहुंचे। निर्दलीय के रूप में कृष्ण किंकर सिंह दो बार, कांग्रेस के टिकट पर अंबिका सिंह दो बार विधायक चुने गए।
विज्ञापन

----------------------
कब कौन रहा विधायक
2017, चंद्र प्रकाश शुक्ला, भाजपा
2012, राम प्रसाद चौधरी, बसपा
2007, राम प्रसाद चौधरी, बसपा
2002, राम प्रसाद चौधरी, भाजपा
1996, राम प्रसाद चौधरी, बसपा
1993, राम प्रसाद चौधरी, सपा
1991, कृष्ण किंकर सिंह, निर्दल
1989, कृष्ण किंकर सिंह, निर्दल
1985, अंबिका सिंह, कांग्रेस
1980, अंबिका सिंह, कांग्रेस आई
1974, रामलखन, कांग्रेस
1969, रामलखन सिंह, कांग्रेस
1967, राम लखन, कांग्रेस
1962, राम लखन सिंह, कांग्रेस
1957, सीताराम शुक्ला, कांग्रेस
1951, सीताराम, कांग्रेस
------------------------
मतदाता
पुरुष: 1 लाख 92 हजार 124
महिला: 1 लाख 72 हजार 461
कुल: 3 लाख 64 हजार 595
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed