फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Kanwar Mela: Shopkeepers will have to put up nameplates

कांवड़ मेला: दुकानदारों को लगानी होगी नाम पट्टिका

Fri, 04 Jul 2025 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 04 Jul 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Kanwar Mela: Shopkeepers will have to put up nameplates
बस्ती। कांवड़ यात्रा के दौरान मेले और कांवड़ रूट पर लगने वाली दुकान पर दुकानदार के नाम की पट्टिका लगाई जाएगी। इसके लिए माइक्रो प्लान तैयार किया गया है। एसपी अभिनंदन ने बताया कि सभी को यह जानने का हक है कि वे सामान किससे खरीद रहे हैं। इस संबंध में शासन के निर्देशानुसार प्रबंध कराया जा रहा है। श्रावण मेला और कांवड़ यात्रा को सकुशल शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने को लेकर बृहस्पतिवार को पुलिस लाइंस सभागार में एसपी ने ने सभी थानेदारों व अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें चौकी प्रभारी से लेकर सभी थानाध्यक्षों, ट्रैफिक पुलिस, एलआईयू आदि से फीडबैक लिया गया। सभी को जिसमें शासन व डीजीपी स्तर से जारी किए गए दिशा निर्देशों के बारे में उन्हें अवगत कराया गया। एएसपी ओपी सिंह, सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी, सीओ कलवारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी, रुधौली सीओ स्वर्णिमा सिंह की मौजूदगी में रूट प्लान पर चर्चा की गई। इसके साथ ही रूट डायवर्जन व्यवस्था, राजस्व विभाग, चिकित्सा विभाग आदि के साथ समन्वय स्थापित करने, पूर्व में श्रावण-कांवड़ यात्रा के दौरान हुई सामने आई कमियों के संबंध में, कांवड़ियों व श्रद्धालुओं के विश्राम करने, गाड़ियों की पार्किंग व्यवस्था, एम्बुलेंस व चिकित्सकीय सुविधा आदि उपलब्ध कराए जाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed