फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   kadi se mulakat band

बंदियों से मुलाकात बंद

Fri, 20 Mar 2020 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
kadi se mulakat band
बस्ती में डीएम आशुतोष निरंजन और एसपी हेमराज मीणा ने जिला कारागार का किया निरीक्षण। - फोटो : BASTI
बंदियों से मुलाकात बंद
विज्ञापन

बस्ती। कोरोना वायरस से रोकथाम एवं बचाव के लिए प्रशासनिक अधिकारियों का अमला जनपद कारागार पहुंचा। डीएम आशुतोष निरंजन एवं एसपी हेमराज मीणा ने जेल परिसर का निरीक्षण किया। बंदियों से मुलाकात पर 31 मार्च तक प्रतिबंध लगा दिया गया। 65 वर्ष से अधिक आयु के बंदियों पर विशेष ध्यान देने की हिदायत दी गई। डीएम ने बताया कि विशेष परिस्थिति में बंदी से मिलने आने वालों के हाथ धुलवाने की व्यवस्था की गई है। जेल प्रशासन को सेनिटाइजर एवं मास्क की व्यवस्था करने को कहा। जेल प्रशासन का दावा है कि गेट के भीतर आने वालों की थर्मल स्क्रीनिंग कराई जा रही है।

480 बंदियों की क्षमता वाली जेल में करीब 13 सौ बंदी रखे गए हैं। जिनसे करीब दो से ढाई सौ लोग मुलाकात करने पहुंचते हैं। आम तौर पर दो दरवाजे के बाद पड़ने वाले परिसर में बंदियों को बुलवाकर उनसे मुलाकात कराई जाती है। जहां छोटे-मोटे मेले या बाजार जैसा माहौल रहता है। इसीलिए मुलाकात करने वालों के आवागमन पर पाबंदी लगाई गई है। आवश्यक होने पर बंदियों को उनके परिवार वालों से जेल के भीतर उपलब्ध पीसीओ से बात कराई जाएगी। निरीक्षण के समय जेल व पुलिस अधिकारी व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed