फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Kabir murder

कबीर हत्याकांड: बी-वारंट पर लाया जाएगा अभिजीत

Tue, 29 Oct 2019 10:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
Kabir murder
कबीर हत्याकांड: बी-वारंट पर लाया जाएगा अभिजीत
विज्ञापन

बस्ती। बहुचर्चित कबीर तिवारी हत्याकांड में आरोपी अभिजीत सिंह को बुधवार बी-वारंट पर यहां लाया जाएगा। पिछले दिनों एसटीएफ लखनऊ के हत्थे चढ़े अभिजीत को अशियाना थाने से आर्म्स एक्ट में जेल भेजा गया था। जिसके लिए कोतवाली पुलिस रिमांड लेने की कोशिश कर रही है।
वारंट बी यानी तलबी का न्यायालय से आदेश लिया गया था। अनुमति के आधार पर कोतवाली में दर्ज मुकदमे में अभिजीत को बस्ती की कोर्ट में पेश किया जाएगा।
नौ अक्टूबर को कबीर तिवारी की शहर के रंजीत चौराहे पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में आठ नामजद व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। घटनास्थल से गोली मारने वाले अभय तिवारी व अनुराग तिवारी को दबोच लिया गया था। विवेचना में नामजद अभिजीत सिंह के साथी प्रशांत उर्फ मन्नू पांडेय का नाम सामने आया था। एसपी हेमराज मीणा ने दोनों की गिरफ्तारी पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन

मन्नू को गिरफ्त में लाने में बस्ती पुलिस कामयाब रही, जबकि अभिजीत को एसटीएफ लखनऊ ने पकड़ लिया था। 21 अक्टूबर को एसपी ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए मन्नू उर्फ प्रशांत को जेल भेज दिया था। हत्या की वजह वर्चस्व को बताया गया था। अभिजीत से पूछताछ करने बस्ती पुलिस की एक टीम लखनऊ भी गई थी। अब पुलिस अभिजीत को रिमांड पर लेने की तैयारी में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भोला से आमना-सामना की संभावना
असलहा सप्लायर भोला गुप्ता को पुलिस बुधवार को न्यायालय में पेश कर सकती है। सूत्रों के अनुसार दो दिन से वह पुलिस हिरासत में है। नौ अक्तूबर को कबीर तिवारी की हत्या के कुछ ही देर बाद पकड़े गए दोनों शूटरों अभय तिवारी और अनुराग ने तत्कालीन एसपी के सामने भोला गुप्ता का नाम कबूला था। फुटेज में शूटरों ने साफ बताया है कि भोला गुप्ता ने ही आकर उन्हें दो 315 बोर और एक पिस्टल दिए। एसपी ने उनसे इसका पता ठिकाना भी पूछा तो वे यह कहकर टाल गए थे कि भोला ही उनसे सपर्क करता था। कहा था कि उसने 20 हजार रुपये लेकर उसे रंजीत चौराहे की एक चाय की दुकान पर आकर भोलू गुप्ता ने उसे तीनों कट्टे दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed