फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Kabeer murder : sit investigation will be

कबीर हत्याकांड की होगी एसआईटी जांच

Sat, 23 Nov 2019 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
Kabeer murder : sit investigation will be
शास्त्री चौक पर कबीर के परिजन के धरने को समाप्त कराते सांसद हरीश द्विवेदी, डीएम आशुतोष निरंजन और ? - फोटो : BASTI
कबीर हत्याकांड की होगी एसआईटी जांच
विज्ञापन

बस्ती। बहुचर्चित कबीर हत्याकांड के सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से परिजन छह दिनों से आमरण अनशन पर थे। जिसमें कबीर के बड़े पिता की तबीयत बिगड़ गई। इलाज कराने से मना कर दिया। शनिवार शाम सांसद, डीएम और एसपी ने एसआईटी जांच का आश्वासन दिया। जिसके बाद धरना खत्म कर दिया।
एपीएन पीजी कॉलेज छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष व भाजपा नेता कबीर तिवारी की नौ अक्तूबर को गोलीमार कर हत्या कर दी गई थी। जिसमें दो अभियुक्त पकड़े गए थे। आठ लोगों पर परिजनों ने केस दर्ज कराया था। जिसके बाद नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज बड़े पिता विनीत तिवारी परिजनों के साथ शास्त्री चौक पर धरने पर बैठे गए। जिसमें विनीत तिवारी की तबीयत भी बिगड़ गई लेकिन इलाज कराने से मना कर दिया।
विज्ञापन

शनिवार शाम को सांसद हरीश द्विवेदी, डीएम आशुतोष निरंजन और एसपी हेमराज मीणा ने कबीर तिवारी के परिजनों से मुलाकात की। हत्याकांड की जांच एसआईटी से कराने का आश्वासन दिया। मामले को लेकर जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने बताया कि कबीर तिवारी हत्याकांड की जांच जिला पुलिस कर रही थी जिससे काफी लोग ऐसे थे जो विवेचना की प्रगति से संतुष्ट नहीं थे। उनकी मांग थी की किसी अन्य उच्च स्तरीय जांच एजेंसी से जांच हो। प्रमुख सचिव गृह को फोन पर बताया गया। अब मामले की एसआईटी जांच होगी। सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुंडेरवा चीनी मिल के उद्घाटन में आए थे तभी उच्चस्तरीय जांच की सिफारिश की गई थी। जिसके बाद कबीर हत्याकांड में एसआईटी जांच का हुआ आदेश हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद हरीश द्विवेदी कहने पर परिजनों ने आमरण अनशन समाप्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed