{"_id":"6709836d264115a3e90c9aa4","slug":"jyoti-yatra-will-be-taken-out-from-company-bagh-today-basti-news-c-207-1-sgkp1006-125507-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: कंपनीबाग से आज निकाली जाएगी ज्योति यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: कंपनीबाग से आज निकाली जाएगी ज्योति यात्रा
Sat, 12 Oct 2024 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 12 Oct 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
- ज्योति यात्रा के लिए पुलिस फोर्स रहेगी तैनात, परिवर्तित होगा मार्ग
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। शहर में शनिवार की शाम को कंपनी बाग से ज्योति यात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान गांधीनगर रूट पर वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। ज्योति यात्रा के दौरान सात इंस्पेक्टर, 15 सब-इंस्पेक्टर, तीन महिला एसआई, छह हेड कांस्टेबल, 72 कांस्टेबल, 13 महिला कांस्टेबल तैनात की गई हैं। इसके अलावा दो फायर टेंडर, एंटी रायड स्क्वॉड भी लगाया गया है। साथ ही दो प्लाटून पीएसी भी सुरक्षा का मोर्चा संभलेंगी।
सीओ ट्रैफिक सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी ने बताया कि शनिवार को मालवीय चौराहे से कम्पनी बाग की तरफ जाने वाले दो पहिया वाहन व चार पहिया वाहन को डायवर्ट किया जाएगा। कंपनीबाग से शहर के अंदर ज्योति यात्रा के समय कोई वाहन नहीं जाने दिया जाएगा। उधर, मेले के दौरान बड़ेवन से सभी बड़े वाहनों को रोककर हाईवे की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा। दक्षिण दरवाजा से करुआ बाबा के मध्य दो पहिया वाहनों को छोड़कर सभी तरह के वाहन प्रतिबंधित होंगे। रेलवे स्टेशन से सभी बड़े वाहनों को शहर में आने से रोका जाएगा। पाण्डेय बाजार चौराहा से रेलवे क्राॅसिंग के रास्ते शहर के तरफ आने वाले समस्त वाहन प्रतिबंधित होंगे।
..
चार स्थानों पर बनाए जाएंगे पार्किंग स्थल
- पुलिस व प्रशासन की ओर से शहर में चार प्रमुख स्थानो पर पार्किंग स्थल बनाए जाएंगे। इसके लिए किसान डिग्री कालेज बस्ती, एपीएन पीजी कालेज, एसकेपी इंटर कालेज तथा राजकीय इंटर कालेज के मैदान को प्रशासन ने आरक्षित कर लिया है।