फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Jyoti, the daughter of a laborer, won a gold medal in a state-level athletics competition.

Basti News: मजदूर की बेटी ज्योति ने प्रदेश स्तरीय एथलेटिक्स में जीता स्वर्ण पदक

Mon, 19 Oct 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Jyoti, the daughter of a laborer, won a gold medal in a state-level athletics competition.
बस्ती। शहर के पिकौरा शिवगुलाम की रहने वाली ज्योति गुप्ता ने सिद्धार्थनगर में 16 और 17 अक्तूबर को आयोजित मंडल स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करने वाले पिता बनारसी गुप्ता की बेटी ज्योति सीमित संसाधनों के बावजूद लगातार मेहनत कर रही हैं। अब उनका सपना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करना है।
विज्ञापन

ज्योति के पिता बनारसी गुप्ता मजदूरी कर परिवार का खर्च चलाते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं होने के बावजूद ज्योति ने खेल के प्रति अपने जुनून को कम नहीं होने दिया। वह बताती हैं कि खेल के लिए जरूरी संसाधन जुटाना आसान नहीं था, लेकिन मां और बहन का हमेशा सहयोग मिला। उनकी बहन रीता उन्हें हाथ पकड़कर शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम ले गईं और वहां दाखिला दिलाया। यहीं से उनके एथलेटिक्स सफर की शुरुआत हुई।
विज्ञापन


ज्योति वर्ष 2020 से स्टेडियम में नियमित अभ्यास कर रही हैं। वह रोजाना सुबह साढ़े पांच बजे स्टेडियम पहुंचकर दौड़ का अभ्यास करती हैं। बरेली, प्रयागराज और अयोध्या में आयोजित प्रतियोगिताओं में भी वह बेहतर प्रदर्शन कर चुकी हैं। सिद्धार्थनगर में प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने के बाद उनका हौसला और बढ़ा है। अब वह बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा साबित करना चाहती हैं। ज्योति का कहना है कि पिता की मेहनत और परिवार के भरोसे को कामयाबी में बदलना उनका लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल के मैदान से शुरू हुआ सफर

ज्योति शहर के आर्य कन्या इंटर कॉलेज में कक्षा 12 की छात्रा हैं। वह जब छठवीं कक्षा में पढ़ती थीं, तब स्कूल के मैदान में बच्चों को खेलते देखकर उनके मन में भी खेलने की इच्छा जागी। इसके बाद उन्होंने दौड़ना शुरू किया और धीरे-धीरे एथलेटिक्स को अपना लक्ष्य बना लिया। लगातार अभ्यास और मेहनत के दम पर उन्होंने प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीता।


ज्योति की सफलता से दूसरी बेटियां भी प्रेरित हो रही हैं। सीमित संसाधनों के बीच अपनी मेहनत के दम पर आगे बढ़ रहीं ज्योति अब अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश का प्रतिनिधित्व करना चाहती हैं। उनका लक्ष्य खेल के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल कर परिवार और जिले का नाम रोशन करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed