फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Jumma ki namaz on the day of Holi... the challenge of maintaining harmony in mixed population

Basti News: होली के दिन जुमे की नमाज... मिश्रित आबादी में सौहार्द कायम रखने की चुनौती

Mon, 10 Mar 2025 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 10 Mar 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Jumma ki namaz on the day of Holi... the challenge of maintaining harmony in mixed population
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। होली के दिन जुमे की नमाज को लेकर संवेदनशीलता बढ़ी गई है। खासकर मिश्रित आबादी में सौहार्द कायम रखने के लिहाज से पुलिस अलर्ट है। एसपी अभिनंदन ने शनिवार कीरात वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के मिश्रित आबादी वाले इलाकों का भ्रमण किया।
अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों के साथ वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के जमदाशाही, मझौवामीर, कस्बा गनेशपुर में पैदल गश्त किया। साथ ही, होलिका दहन स्थलों का भ्रमण किया। इस दौरान दोनों समुदायों के लोगों से वार्ता कर उनसे त्योहार को शांति एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की।
विज्ञापन

होली और ईद का त्योहार मिल-जुलकर मनाने की लोगों से अपील की। कहा कि दोनों त्योहार में शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें। अफवाह व गलत खबरों का तत्काल खंडन किया जाए। इस बार होली का त्योहार शुक्रवार को मनाया जाएगा। इस दिन जुमे की नमाज भी पढ़ी जाएगी। इसे देखते हुए पुलिस प्रशासन विशेष सतर्कता बरत रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी के साथ एएसपी ओमप्रकाश सिंह भी मौजूद रहे। एसपी ने त्योहार के दौरान उत्पन्न होने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी मांगी। उन्होंने अराजक तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए।
एसपी ने कहा कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। कोई भी दिक्कत होने पर थाना पुलिस, यूपी 112 व कंट्रोल रूम को को तत्काल सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed