फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Joyful sounds of a baby fill the home after 10 years; Gaur CHC brings a moment of happiness.

Basti News: 10 साल बाद घर में गूंजी किलकारी गौर सीएचसी ने दिया खुशी का मौका

Sun, 27 Sep 2026 01:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Joyful sounds of a baby fill the home after 10 years; Gaur CHC brings a moment of happiness.
गौर। दस साल से संतान सुख की राह देख रहे दंपती के घर आखिरकार किलकारी गूंजी। क्षेत्र के बढ़नी गांव निवासी शिवपूजन और उनकी पत्नी मनीषा (30) ने गौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में उपचार के बाद बेटे के जन्म पर खुशी जताई। दंपती का कहना है कि लंबे समय से संतान न होने के कारण वे निराश थे। सीएचसी के एमडी फिजिशियन डॉ. रजनीश श्रीवास्तव ने जांच के आधार पर उपचार शुरू किया था।
विज्ञापन

डॉ. रजनीश श्रीवास्तव के अनुसार, दंपती को पिछले 10 वर्षों से संतान नहीं थी। प्राथमिक बांझपन यानी पहले कभी गर्भधारण न होने की स्थिति में दोनों गोभिया गांव की आशा कार्यकर्ता अनीता देवी के साथ सीएचसी पहुंचे थे। महिला की आवश्यक जांच कर रिपोर्ट के आधार पर उपचार शुरू किया गया। डॉक्टर के मुताबिक, करीब 45 दिन के उपचार के बाद महिला के गर्भवती होने की पुष्टि हुई। इसके बाद उनकी नियमित निगरानी की गई और करीब आठ महीने तक चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार दवाएं चलीं। 22 सितंबर को महिला ने मेडिकल कॉलेज, कैली में बेटे को जन्म दिया।
विज्ञापन

दस साल बाद परिवार में बच्चे के जन्म से पति-पत्नी समेत परिजनों में खुशी का माहौल है। दंपती ने उपचार के लिए डॉक्टर का आभार जताया और उनकी सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed