{"_id":"619a7853beb81168010c150f","slug":"jile-ke-aasheesh-ne-dillee-ke-shaitaan-ko-kiya-chit-basti-news-gkp417145613","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के आशीष ने दिल्ली के शैतान को किया चित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के आशीष ने दिल्ली के शैतान को किया चित
विज्ञापन
कप्तानगंज में कुश्ती में प्रतिभाग करते पहलवान।
- फोटो : BASTI
जिले के आशीष ने दिल्ली के शैतान को किया चित
कुश्ती : राजस्थान के राजा ने पंजाब के भीम को चटाई धूल
कप्तानगंज (बस्ती)। कस्बे में चल रहे दंगल के दूसरे दिन रविवार को कई रोमांचक मुकाबले हुए। बस्ती के आशीष पाल ने दिल्ली के शैतान सिंह व पंजाब के मनोज को चित किया। अयोध्या के नागेंद्र दास ने राजस्थान के मोनू व दिल्ली के शैतान सिंह को चित किया। राजस्थान के राजा ने पंजाब के भीम को पराजित किया। नेपाल के महावीर थापा ने राजस्थान के भूकंप को पटखनी दी।
बरेली के सुरेंद्र ने चंडीगढ़ के राजेश चित किया। पंजाब के राणा व नेपाल के महावीर थापा का मुकाबला बराबरी का रहा। दिल्ली के सनी ने पंजाब के राणा को चित किया। बनारस के संजय ने कलियर शरीफ के राजा को पटखनी दी। कलियर शरीफ के राजा ने बनारस के संजय को चित किया। चंडीगढ़ के राजेश ने राजस्थान के मोनू को चित किया।
अयोध्या के बाबा नागेंद्र दास ने राजस्थान के भूकंप को पटखनी दी। दंगल का संचालन मोहम्मद करीम व रेफरी की भूमिका में मुन्ना टाइगर रहे। इस मौके पर धनपत सिंह, अमित सिंह, मो. अनीस, सुमित कसौधन, तनुज मिश्रा, अमन चौरसिया, ऋषभ दुबे, कपिल देव चौधरी, राजकुमार गुप्ता, रामबरन शर्मा आदि मौजूद रहे।