{"_id":"64a0840d79214be60b0ee568","slug":"jhoom-rains-badra-water-all-around-the-city-basti-news-c-207-1-bst1001-635-2023-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: झूम के बरसे बदरा, शहर में चारों ओर पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: झूम के बरसे बदरा, शहर में चारों ओर पानी
Sun, 02 Jul 2023 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 02 Jul 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
कलवारी चौराहे पर भरा बारिश का पानी।
बस्ती। पिछले चौबीस घंटे से झमाझम बारिश हो रही है। प्रचंड गर्मी से राहत महसूस की जाने लगी है। खरीफ की बुआई के समय खेतों में पर्याप्त नमी देख किसानों की भी बांछें खिली हुई हैं। पहली मूसलाधार बारिश में ही शहर में चारों ओर पानी ही पानी दिख रहा है। गली-मोहल्लों में पानी लग गया है। कहीं-कहीं नालियों, नालों के ऊपर पानी बह रहा है। सड़क पर पानी भर जाने से लोगों को आवागमन में मुश्किलें हो रही हैं। पानी में घुसकर आना-जाना पड़ रहा है। जलनिकासी की व्यवस्था सुदृढ़ न होने से सड़क से लेकर खाली पड़ी जमीनों में पानी भर गया है। टीम ने शहरी क्षेत्र में बारिश के चलते उत्पन्न समस्या की पड़ताल की।
लंबे इंतजार के बाद शुक्रवार की सुबह बारिश शुरू हुई। तब से बारिश का क्रम टूटने का नाम नहीं ले रहा है। केवल घंटे-दो घंटे के लिए ही बरसात बंद हुई है। कभी रिमझिम फुहार पड़ रही है तो अचानक तेज गति से बारिश शुरू हो जा रही है। बाहर निकले लोग बीच रास्ते में ही फंस जा रहे हैं। बारिश बंद होने का इंतजार काफी देर तक करना पड़ रहा है। शनिवार को भी यही हाल रहा। सुबह कुछ देर के लिए बारिश बंद थी, लेकिन 11 बजे के बाद फिर शुरू हो गई। फिर देर शाम तक बारिश होती रही। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार की शाम तक 16 मिलीमीटर बारिश हुई है।
-- --
पिकौरा दत्तूराय वार्ड : सीएमएस स्कूल के पीछे जलभराव
पिकौरा दत्तूराय वार्ड में बारिश की वजह से जलभराव की समस्या खड़ी हो गई है। लगातार हो रही बारिश के चलते जलनिकासी व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। ब्राह्मण महासभा भवन से खीरीघाट मार्ग पर सीएमएस स्कूल के पीछे सड़क के बीचोबीच बनाए गए नाली के क्रासिंग का ढक्कन टूट गया है। यहां बारिश होने से जलभराव का संकट गहरा गया है। लोगों को राह चलने में कठिनाई हो रही है। वहीं, सड़क पर भी पानी भर गया है। इस वार्ड के अनुसूचित टोला में भी जलभराव का संकट बढ़ गया है। क्षतिग्रस्त सड़कों पर पानी भरा हुआ है।
विज्ञापन
-- -
बैरिहवा की गलियों में भरा पानी
बैरिहवा मोहल्ले की गलियों में पानी भर गया है। ब्लाक कार्यालय के सामने से बैरिहवा चौराहे तक आने वाली सड़क पर छिटपुट जगहों पर बारिश का पानी पसरा हुआ है, वहीं इस मार्ग से आवास विकास को जोड़नी वाली सड़क भी पानी में डूब गई है। नागरिकों को पानी में घुसकर आना-जाना पड़ रहा है। यहां नालियां और नाले पानी में डूबने की वजह से दिख नहीं रहे हैं। जिससे पानी में वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी पड़ रही है। चूक होने पर गिर सकते हैं।
-- -
डूब गई आवास विकास काॅलोनी की सड़कें
दो दिनों की बारिश में आवास विकास कॉलोनी की स्थिति सबसे ज्यादा खराब हो गई है। यहां अधिकतर सड़कों पर पानी लग गया है। नालियां और नाले पानी में डूबे हुए हैं। बारिश का हाल यही रहा तो एक-दो दिन में इस काॅलोनी के अधिकतर घरों में भी पानी घुस जाएगा। शनिवार को लोगों को पानी में घुसकर आना-जाना पड़ा। काॅलोनी के दक्षिणी छोर से उत्तरी छोर तक सड़कों और गलियों में पानी ही पानी है।
-- -
बस्ती-कांटे मार्ग के किनारे घरों के बाहर लगा पानी
बस्ती-कांटे मार्ग पर जिला अस्पताल से लेकर टीबी अस्पताल के बीच में नाला निर्माण न हाेने से घरों के सामने पानी भर गया है। यहां लोगों का घरों से निकलना दूभर हो गया है। दूसरी ओर, यहां पर 500 मीटर की लंबाई में आरसीसी सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। अभी एक ही लेन का कार्य हो पाया है, लेकिन वह चालू नहीं है। दूसरी लेन पर वाहनों को चलना पड़ रहा है। पानी लगने से वाहनों से उठने वाले पानी के छींटे बाइक एवं पैदल चलने वाले लोगों पर पड़ रहे हैं। लोगों के कपड़े खराब हो जा रहे हैं।
-- --
पुरानी बस्ती और बरदहिया में भी लगा पानी
बारिश के चलते पुरानी बस्ती और बरदहिया क्षेत्र में भी सड़कों, गलियों में पानी भर गया है। करूआ बाबा से दक्षिण दरवाजा तक मुख्य सड़क पर पानी बह रहा है। यहां नालियां डूबी हुई हैं। वाहनों को पानी में घुसकर आना-जाना पड़ रहा है। वहीं, बरदहिया बाजार में भी सड़कों पर पानी लगा हुआ है। सेंट्रल बैंक के आगे राजा बाजार जाने वाली सड़क पर पानी भरा हुआ है। जलनिकासी की व्यवस्था यहां ध्वस्त नजर आई।
-- --
तेज बारिश से सड़कों के पैच उखड़े
तेज बारिश से सड़कों की दशा भी बिगड़ गई है। मालवीय मार्ग पर सड़क का पैच कार्य कई जगहों पर उखड़ गया है। बादशाह, करतार, बैरिहवा चौराहा, रोडवेज तिराहा, रंजीत चौराहे पर यह सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। गिट्टियां बिखर गई हैं। सड़क में गड्ढे बन गए हैं। पानी भर जाने से गड्ढों का अंदाजा भी नहीं लग पा रहा है। वाहन चलाते समय गड्ढे में गिरकर लोग अनियंत्रित हो रहे हैं। कमोबेस यही हाल दक्षिण दरवाजा से स्टेशन रोड का भी हो गया है। यह सड़क पहले ही खस्ताहाल थी, रही-सही कसर बारिश ने पूरी कर दी। अब इस सड़क चलने लायक नहीं रह गई है। सड़क में बने गड्ढे पानी से भरे हुए हैं। राह चलते समय लोग गंदे पानी के छींटे से सराबोर हो रहे हैं। कोतवाली से गांवगोड़िया होते हुए चननी तक जाने वाली सड़क भी पानी में डूबी हुई है। यहां सड़क में बने गड्ढों का पता नहीं चल पा रहा है। लोगों को जैसे-तैसे आवागमन करना पड़ रहा है।