फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Jewellery and cash stolen by breaking the lock of a closed house

Basti News: बंद मकान का ताला तोड़कर जेवरात व नकदी चोरी

Tue, 19 Aug 2025 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 19 Aug 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Jewellery and cash stolen by breaking the lock of a closed house
बस्ती। शहर के डमरूआ मोहल्ले में बंद पड़े एक मकान का ताला तोड़कर चोरी का मामला प्रकाश में आया है। चोर मकान में रखे जेवरात, नकदी व अन्य सामान उठा ले गए। घटना की सूचना डायल 112 पर दी। पुलिस ने घटनास्थल पर जांच कर साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

शहर के डमरुआ निवासी गया प्रसाद दुबे दिल्ली रहते हैं। उनके मकान में ‎हर्रैया थानाक्षेत्र के करमडाडे निवासी अधिवक्ता अवधेश पांडेय किराए पर रहते हैं। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन ताला लगाकर अपने गांव चले गए थे। सोमवार की सुबह जब पहुंचे तो दरवाजे पर लगा ताला टूटा हुआ था। अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। अधिवक्ता के अनुसार चोर बक्से, अलमारी में रखे जेवरात, नकदी, कपड़े आदि कीमती सामान उठा ले गए। इस मकान मालिक गया प्रसाद दूबे दिल्ली में रहते हैं। एक कमरे में मकान मालिक का सामान रखा था। इस कमरे को भी चोरों ने खंगाल डाला। सूचना पाकर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed