फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Jewelery and money stolen from an old woman sleeping in the verandah

Basti News: बरामदे में सो रही वृद्ध महिला के आभूषण व रुपये चोरी

Sat, 23 Dec 2023 12:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Dec 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Jewelery and money stolen from an old woman sleeping in the verandah
मानिकचन्द, बस्ती। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के सुहई गांव में बृहस्पतिवार रात चहारदीवारी कूद कर अंदर आए चोरों ने बरामदे में सो रही वृद्ध महिला के गले व कान के आभूषण व रुपये चोरी कर लिए। सुबह जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन

सुहई गांव निवासी राज किशोरी देवी पत्नी स्व. राम दुलारे पांडेय ने बताया कि रोज की तरह ही वह बरामदे में सोई हुईं थीं।सुबह ग्रामीणों के जागने के बाद किसी ने घर के बाहर सड़क पर पड़ा उनका हैंडबैग देखा तो उन्हें लाकर वापस किया। उन्होंने बैग की पड़ताल की तो उसमें रखे चार हजार रुपये गायब थे। इसके बाद उनका ध्यान कान की बाली और गले की सोने की चेन पर गया तो वह भी गायब थे। महिला ने बताया कि उनका बेटा पप्पू एवं बहु गोरखपुर गए थे। नाती व नतिनि कमरे में सो रहे थे। बीमारी हालत में वह दवा खाकर रात में सोईं थीं। इससे उन्हें कुछ पता नहीं चला और चोर हाथ साफ कर गए। ग्राम प्रधान राम तौल चौधरी की सूचना पर थाने की पुलिस पहुंचकर जांच पड़ताल की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed