{"_id":"6789569e1923ffeed00065f6","slug":"jewelery-and-cash-stolen-by-breaking-lock-in-broad-daylight-basti-news-c-207-1-sgkp1006-130564-2025-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: दिनदहाड़े ताला तोड़कर नकदी समेत जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: दिनदहाड़े ताला तोड़कर नकदी समेत जेवर चोरी
Fri, 17 Jan 2025 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 17 Jan 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बभनान। कस्बे के चंद्रशेखर आजाद नगर वार्ड में दिनदहाड़े एक मकान का ताला तोड़कर चोर नकदी और जेवर चुरा ले गए। पीड़ित ने तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
जानकारी के अनुसार, गौर थाना क्षेत्र के चंद्रशेखर आजाद वार्ड निवासी प्रभावती पति व बेटा के साथ बभनान के हर्रैया तिराहा पर फल का दुकान चलाती हैं। बृहस्पतिवार की सुबह घर में ताला बंद कर तीनों दुकान पर चले गए। शाम को जब बेटा किसी काम से घर गया तो मुख्य दरवाजा का ताला टूटा देख दंग रह गया।
घर के अंदर घुसा तो देखा कि तिजोरी का ताला टूटा हुआ है और उसमें रखा नकदी समेत जेवर नहीं हैं। बाद में वह दुकान पर आया और घटना की जानकारी परिवार के अन्य लोगों को दी।
विज्ञापन
थोड़ी देर में ही वहां स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। थानाध्यक्ष गौर गजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले में केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएग।⩸