फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   JE Railway died in accident

ट्रेन की चपेट में आकर रेलवे जेई की मौत

Fri, 17 Jun 2022 12:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
JE Railway died in accident
ट्रेन की चपेट से रेलवे के अवर अभियंता की मौत
विज्ञापन

टिनिच (बस्ती )। गोविंदनगर व टिनिच रेलवे स्टेशन के बीच कुआनो नदी के गटरा पुल के पास बृहस्पतिवार दोपहर बाद रेलवे अभियंत्रण विभाग के अवर अभियंता की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। बृहस्पतिवार को झाड़ झंखाड़ की साफ सफाई का काम चल रहा था। अभियंत्रण विभाग के अवर अभियंता 40 वर्षीय गौरी शंकर ड्यूटी पर थे। वह गटरा पुल पर खड़े हो कर रेलवे ट्रैक के बगल उगे पेड़ की टहनियों को रेल कर्मी से कटवा रहे थे। उसी समय गोरखपुर से गोंडा की तरफ जा रही ट्रेन आ गई। ट्रेन की चपेट में आकर गौरी शंकर नदी में गिर गए। नदी में उनका सिर पत्थर से टकरा गया जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। रेल कर्मी दीपक, रामनन्द व कंप्रेशर चालक मेकरानी ने विभागीय अधिकारियों को सूचित किया। मौके पर सीनियर सेक्सन इंजीनियर हीरामन प्रसाद, वाल्टरगंज व गौर थाने की पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed