फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   JE protests against recovery from salary for damaged transformer

Basti News: ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने पर वेतन से रिकवरी के विरोध में जेई का प्रदर्शन

Sat, 12 Sep 2026 02:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
JE protests against recovery from salary for damaged transformer
बस्ती। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन के बैनर तले शुक्रवार को मुख्य अभियंता कार्यालय बस्ती के सामने तीनों जनपदों बस्ती, संतकबीरनगर और सिद्धार्थनगर के अवर अभियंताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। अवर अभियंताओं ने ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने पर उनके वेतन से रिकवरी के आदेश का विरोध किया। संगठन ने इसे गलत बताते हुए आदेश वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

कर्मचारी नेता एके उपाध्याय ने कहा कि बिना पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराए ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने पर वेतन से रिकवरी का आदेश दिए जाने से तीनों जिलों के अवर अभियंताओं में आक्रोश है। संगठन की ओर से लंबे समय से आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की जा रही है, लेकिन फ्यूज वायर, लग, एलटी लीड, बुशिंग रॉड समेत ट्रांसफाॅर्मर के लिए जरूरी सामग्री का अभाव बना हुआ है।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि उच्च प्रबंधन की ओर से स्थानीय स्तर पर सामग्री खरीदने के लिए बजट आवंटित किए जाने का दावा किया जा रहा है लेकिन धरातल पर स्थिति अलग है। बढ़ते उपभोक्ताओं और विद्युत भार का दबाव ट्रांसफार्मरों पर बढ़ रहा है। इसके सापेक्ष केवल तीन से चार प्रतिशत ही क्षमता वृद्धि की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारी नेता ने बताया कि नए अनुबंध के अनुसार सभी उपकेंद्रों पर मानव संसाधन कम कर दिया गया है। इससे लाइन और ट्रांसफार्मर के अनुरक्षण व मरम्मत का काम प्रभावित हो रहा है। अनुरक्षण माह में लाइन और ट्रांसफार्मर की मरम्मत के लिए कार्यदायी संस्था और आवश्यक सामग्री की व्यवस्था स्थानीय अधिकारियों को करने के स्पष्ट निर्देश हैं, लेकिन इसके बावजूद व्यवस्था उपलब्ध नहीं कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed