फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   JCB broke the main pipeline while digging the drain, wasting lakhs of litres of water.

Basti News: नाला खुदाई में जेसीबी ने तोड़ दी मुख्य पाइपलाइन, बर्बाद हो रहा लाखों लीटर पानी

Fri, 21 Nov 2025 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 21 Nov 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
JCB broke the main pipeline while digging the drain, wasting lakhs of litres of water.
कंपनीबाग नाला निर्माण के दौरान पाइप लाइन टूटने से भर गया पानी
बस्ती। शहर के कंपनीबाग चौराहा पर जिम्मेदार अधिकारियों की उदासीनता और लापरवाही के चलते दो दिन से पीने का पानी नाले में बह रहा है। अब तक लाखों लीटर पानी की बर्बादी हो चुकी है। फिर भी जिम्मेदार विभागीय अधिकारियों की ढुलमुल रवैया जारी है। आसपास मोहल्ले के लोगों ने क्षतिग्रस्त पाइप लाइन को ठीक करवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

शहर के कंपनीबाग चौराहे के पास जजेज कॉलोनी के सामने दो दिन पहले लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क के किनारे नाले की खुदाई कर वहां निर्माण शुरू कराया जा रहा था। जेसीबी से खुदाई के दौरान नीचे गुजरी आठ इंच की पुरानी जलापूर्ति पाइपलाइन टूट गई और अचानक से जलापूर्ति की क्षतिग्रस्त पाइप से तेजी से पानी का बहाव होने लगा। तब से लगातार पानी बह रहा है।
विज्ञापन

नाला ओवरफ्लो होने से पानी जिला कृषि अधिकारी कार्यालय परिसर में फैलने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उधर, इस पाइपलाइन से घरों तक पानी न पहुंचने से लोगों को पीने के पानी के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। महरीखांवा, रमेश्वरपुरी, सिविल लाइन, स्टेडियम कॉलोनी, जजेज कॉलोनी, फौव्वारा, बभनगांवा आदि मोहल्ले के लोगों के मुताबिक पाइप के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी नगर पालिका परिषद के अधिकारियों को दी गई। पानी का प्रेशर कम है, इससे नहाने से लेकर पेयजल समेत अन्य संकट गहरा गया
विज्ञापन
विज्ञापन

है। जेई जलकल अर्चना कुमारी ने बताया कि पीडब्ल्यूडी की ओर से नाला निर्माण कराया जा रहा है। जेसीबी से पाइप टूट गया है। मुख्य लाइन होने के कारण संकट है। उसे जोड़वाने का प्रयास किया जा रहा है। बताया गया कि पहले यहां नाला बनवाया गया, लेकिन गुणवत्ता ठीक न होने पर उसे तोड़कर दोबारा बनवाया जा रहा है। इसी बीच जेसीबी से खुदाई के दौरान पाइप टूट गई।

कोट
कंपनीबाग पर पाइप टूटने की सूचना मिलते ही संबंधित जेई को मौके पर भेजा गया है। जल्द ही पाइप दुरुस्त कर आपूर्ति दुरुस्त करने के लिए कहा गया है। पीडब्ल्यूडी को पत्र लिखकर रिकवरी के लिए कहा जाएगा।
-अंगद गुप्ता, ईओ नगर पालिका, बस्ती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed