{"_id":"67f2ddc51924aa6803052558","slug":"jan-arogya-mela-most-patients-of-fever-stomach-ache-and-skin-basti-news-c-207-1-kld1003-134639-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन आरोग्य मेला : बुखार, पेट दर्द और त्वचा के सर्वाधिक मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन आरोग्य मेला : बुखार, पेट दर्द और त्वचा के सर्वाधिक मरीज
Mon, 07 Apr 2025 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 07 Apr 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में रविवार को जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मेले में बुखार, सर्दी जुकाम, पेद दर्द, सिरदर्द और त्वचा संबंधित समस्या लेकर सर्वाधिक मरीज पहुंचे। कुछ केंद्रों में मरीजों की संख्या अधिक रही तो कुछ में इक्के-दुक्के मरीज पहुंचे। चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर परामर्श दिया। चिकित्सकों ने मरीजों को धूप और गर्मी से बचाव की भी सलाह दी।
भानपुर संवाद के अनुसार, सीएचसी समेत तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में जन आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मेला में 126 मरीजों ने पंजीकरण कराकर चिकित्सकों से परामर्श व दवा ली। सीएचसी अधीक्षक डाॅ. सचिन चौधरी ने बताया कि ज्यादातर मरीज बुखार, दस्त, सिर दर्द की शिकायत लेकर पहुंचे। भानपुर सीएचसी में 38, सगरा में 36, करमहिया में 28, व परसाकुतुब में 24, मरीजों ने पंजीकरण कराकर चिकित्सक से परामर्श लिया। मुंडेरवा संवाद के अनुसार, जन आरोग्य मेले में मरीजों की संख्या कम रही। गेहूं की कटिया आदि कारणों से 20 मरीज ही पहुंचे। विशेषज्ञ चिकित्सक और जांच आदि की व्यवस्था न होने के कारण भी मेले से मरीजों का मोह भंग हो रहा है। सीएचसी मुंडेरवा में जन आरोग्य मेले में 15 मरीज ही पहुंचे।