फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Jalabhishek in pagoda under police watch

पुलिस के पहरे में शिवालयों में जलाभिषेक

Mon, 06 Jul 2020 09:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
Jalabhishek in pagoda under police watch
तिलकपुर मंदिर पर जलाभिषेक के लिए लगी श्रद्घालुओं की लाइन - फोटो : BASTI
पुलिस पहरे में शिवालयों में जलाभिषेक
विज्ञापन

बस्ती। सावन के पहले सोमवार पर कोरोना का असर शिवालयों में दिखा। छिटपुट लोग जलाभिषेक करने पहुंचे। भीड़ को रोकने के लिए जिलेभर के सभी 56 शिवालयों पर पुलिस का पहरा रहा। आईजी आशुतोष कुमार के निर्देशानुसार श्रद्धालु अपने घर के आसपास के शिवालयों में जलाभिषेक किया। मंदिर के अंदर एक बार में केवल पांच भक्तों को ही प्रवेश दिया गया।
प्रशासन की सख्ती कहें या कोरोना संक्रमण को लेकर लोगों की जागरूकता, सावन के पहले सोमवार को शिवालयों से भीड़ नदारद रही। सबसे अधिक श्रद्धालु भदेश्वरनाथ मंदिर पहुंचते थे, लेकिन इस बार भक्तों की संख्या प्रशासन की उम्मीद से भी कम रही। हालांकि जागरूक करने के लिए प्रशासन कई दिन से लोगों को घर में ही पूजा-पाठ करने की अपील कर रहा था। शहर के रौता चौराहा, गांधीनगर, अमहट, कड़र आदि शिव मंदिरों में छिटपुट लोगों ने ही जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

पुरानी बस्ती प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के शिवभक्तों ने घर के करीबी शिवालयों में जलाभिषेक किया। मुंडेरवा थानांतर्गत बस्ती-मुंडेरवा मार्ग पर स्थित प्राचीन देवरिया शिव मंदिर में भक्तों की भीड़ नदारद रही। सदर एसडीएम श्रीप्रकाश शुक्ल, थानाध्यक्ष सुशील कुमार शुक्ला के साथ मंदिर परिसर पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सुरक्षा में लगे एसआई दिलीप कुमार सोनी, एसआई श्याम मोहन त्रिपाठी, मोतीलाल आदि को आवश्यक निर्देश दिए। कड़रखास शिव मंदिर परिसर में पुलिस के साथ पीएसी जवान भी सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रहे। बरवाधाम मंदिर परिसर में सन्नाटा छाया रहा। महराजगंज प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के मंदिरों में पुलिस चौकसी के बीच भक्तों ने जलाभिषेक किया। दुखछोर नाथ धाम, झूंगीनाथ धाम व जगेश्वरनाथ धाम तिलकपुर में भक्तों ने निर्देशों का पालन करते हुए जलाभिषेक किया। पुलिस लोगों को सामाजिक दूरी का पालन कराने व मास्क लगवाने में जद्दोजहद करती रही। बिना मुंह ढंके किसी को मंदिर में प्रवेश नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बनकटी प्रतिनिधि के अनुसार बेहिल स्थित बेहिलनाथ व थाल्हापार गांव स्थित थालेश्वरनाथ कोरऊ खास व बानपुर पिड़िया स्थित शिवमंदिरों पर लोगों ने जलाभिषेक किया। मंदिर परिसर में पुलिस तैनात रही। सोनहा प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के पचमोहनी, भिरिया, कोठिला, बैड़वा समय माता, लोढेश्वर मंदिरों में सोमवार को श्रद्धालु नहीं पहुंचे। इन मंदिरों में बड़ी संख्या में पुलिस तैनात थे। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार मिश्र दिनभर माइक के सहारे क्षेत्र के लोगों से अपील करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed